
killer killed innocent girl in toilet case latest news in hindi
जबलपुर। टॉयलेट में सुबह-सुबह मासूम बालिका का गला रेंतकर हत्या करने वाले आरोपित को पुलिस ने मंगलवार को अलग तरीके से सजा दी। आरोपित को गिरफ्तार कर उसका सड़क पर पैदल जुलूस निकाला। हाथों में हथकड़ी लगाकर ले जाए जा रहे आरोपित की बीच सड़क में धुनाई भी की गई। राहगीरों को जब पता चला कि आरोपित संगीन वारदात का आरोपी है, तो आम लोग भी उसे वहीं सजा देने की बात कहने लगे। पुलिस आरोपी को सड़क पर पीटते हुए उसके मोहल्ले से लेकर न्यायालय तक गई। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
ऐसी पहुंचे हत्यारे तक
अधारताल के बजरंग बाड़ा में रहने वाली 13 वर्षीय प्रिया ठाकुर की सोमवार तकड़े अनुज कोरी नाम युवक ने गला रेंतकर हत्या कर दी थी। घटना सुबह उस वक्त हुई जब मासूम टॉयलेट गई थी। इस वारदात ने शहर में सनसनी फैला दी थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इसमें मासूम की जान-पहचान के अनुुज नामक युवक के हाथ में चोट देखकर पुलिस को संदेह हुआ। पुलिस ने जब अनुज से सख्ती से पूछताछ की तो उसने वारदात को अंजाम देने की बात कबूल कर लिया।
चाकू जब्त, सड़क पर जड़े चांटे
पुलिस ने मंगलवार को आरोपित अनुज की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त चाकू व उसके खून से सने कपड़े जब्त किए। इसके बाद उसे कोर्ट ले जाने के पूर्व पुलिस ने उसका थाने से पैदल जुलूस निकाला। उसे पुलिस पैदल काफी दूर तक ले गई। एएसपी राजेश तिवारी और सीएसपी अखिल वर्मा ने आरोपित को दो चार चांटे भी जड़े। इसके बाद आरोपित को सीधे न्यायालय ले जाया गया। जहां मामले की सुनवाई के बाद आरोपित अनुज को न्यायालय ने जेल भेजने के आदेश दे दिए।
घटना स्थल की जांच
महिला सेल के डीआईजी पीएस उईके और डीएसपी मोहंती मरावी ने मंगलवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मामले में मृत मासूम के परिजनों से भी बातचीत की। घटना का ब्योरा हासिल किया। उल्लेखनीय है कि मासूम के साथ हुए इस घटनाक्रम में महिला सेल अपनी अलग जांच रिपोर्ट तैयार कर ही है। अधारताल थाना प्रभारी शिवरात सिंह के अनुसार आरोपित को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां, से उसे जेल भेज दिया गया है।
Published on:
20 Mar 2018 07:10 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
