
Painting
जबलपुर. चित्रों में महान हस्ती लता मंगेश्कर के सुरीले सफर के नजारे दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान जहां लता के परिवारजनों के साथ उनकी मीठी यादें दिखी, वहीं फिल्म इंडस्ट्री में डायरेक्टर्स और कम्पोजर्स से मुलाकात भी नजर आई। चित्रों के माध्यम से कलाकार रामकृपाल नामदेव ने लता के सफर की सुनहरी यादों को पेश किया। रानी दुर्गावती म्यूजियम में रामकृपाल नामदेव की एकल चित्रकला प्रदर्शनी लगाई गई है। तीन दिवसीय इस एग्जीबिशन में लता मंगेश्कर पर आधारित 40 चित्रों को शामिल किया गया है।
रामकृपाल ने लता मंगेश्वर के चेहरे और हाथों पर लताजी के छोटे-छोटे चेहरे बनाए गए हैं। माथे पर मां सरस्वती उकेरी गई है। इसके साथ ही बैकग्राउंड में लता मंगेश्वर के फिल्मी सफर को दर्शाया गया है। इसके लिए रामकृपाल ने गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रेकॉर्ड के लिए आवेदन दिया है। उन्होंने दिसम्बर 2018 में आवेदन किया था। उनका कहना है कि इस प्रोसेज में पूरे 12 सप्ताह का समय लगेगा।
Published on:
26 Feb 2019, 11:07 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.