जबलपुर/ शहर में गुरुवार को पूरे दिन बादलों की आवाजाही के बाद शाम को मौसम बदला। दोपहर 3 बजे के बाद आसमान में काले बादल छाए। कुछ देर गरजने के बाद मेघा मेहरबान हुए। शाम 4.40 बजे से झमाझम बारिश हुई। बारिश इतनी तेज हुई कि आधे घंटे में ही करीब सवा इंच पानी बरस गया। सडक़ों में जगह-जगह पानी भर गया। ऐसा लग रहा था जैसे बाढ़ आ गई हो। तेज बारिश ने सडक़ से गुजर रहे लोगों को संभलने का मौका ही नहीं दिया। शुक्रवार को सुबह बादल थे, लेकिन दिन चढऩे के साथ ही उमस ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है।