
leader make private army with AK-47 gun
जबलपुर. सेंट्रल ऑर्डनेंस डिपो (सीओडी) से चुराई गईं 70 एके-47 रायफल मामले में 12वें दिन फिर चौंकाने वाला खुलासा हुआ। मुंगेर निवासी हथियार तस्कर शमशेर ने बिहार पुलिस के सामने खुलासा किया कि झारखंड में धनबाद के एक बड़े सफेदपोश को 20 एके-47 रायफल बेची गईं हैं। उससे एक रायफल की कीमत 12 लाख रुपए वसूली गई। सफेदपोश ने कोल ठेके के साम्राज्य पर वर्चस्व बनाने के लिए निजी सेना बना रखी है। सूत्रों के अनुसार धनबाद के बाघमारा इलाके से ताल्लुक रखने वाले इस सफेदपोश से शमशेर की डील वर्ष 2014 में एक बड़े ट्रंासपोटर्स ने करायी थी। झारखंड पुलिस ने भी झारखंड में सक्रिय इस सफेदपोश की गतिविधियों को खंगालना शुरू कर दिया है।
news fact-
झारखंड से जुड़े सीओडी से एके-47 रायफल चोरी मामले के तार
धनबाद के कोल माफिया को भी बेची गईं 20 एके-47 रायफल
मुंगेर पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्त में आए हथियार तस्कर इमरान की निशानदेही पर एक कब्रिस्तान से दो एके-47 जब्त की। अब तक आठ एके-47 और उपकरण पुलिस जब्त कर चुकी है। इधर, जबलपुर में क्राइम ब्रांच एएसपी शिवेश सिंह बघेल, टीआइ संदीप अयाची की टीम शुक्रवार को पुरुषोत्तम को लेकर उसके पंचशील नगर के घर पहुंची। घर से छोटी आरी, कुछ दस्तावेज, एके-47 की असेम्बलिंग में उपयोग वाले उपकरण और दो बाइक जब्त की। पुलिस उस दुकान से मोबाइल की बिक्री रसीद भी जब्त करने में सफल रही, जिस मोबाइल से पुरुषोत्तम तस्करों के अलावा सीओडी के खास लोगों से बातचीत करता था।
रिमांड अवधि बढ़ी, शीलेंद्र को भेजा जेल
चार सितम्बर से गोरखपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच द्वारा रिमांड पर लिए गए रिटायर्ड आर्मरर पुरुषोत्तम, उसके बेटे शीलेंद्र और जयप्रकाश नगर निवासी सीओडी में कार्यरत सीनियर स्टोर मैनेजर सुरेश ठाकुर को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। जेएमएफसी प्रीति शिखा अग्निहोत्री की कोर्ट ने शीलेंद्र को जेल भेज दिया। वहीं पुरुषोत्तम और सुरेश ठाकुर की रिमांड अवधि 17 सितम्बर तक के लिए बढ़ा दी है। मामले का भंडाफोड़ 29 अगस्त को मुंगेर में इमरान की गिरफ्तारी के बाद हुआ। जबलपुर और मुंगेर में अब तक नौ लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।
Published on:
15 Sept 2018 12:05 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
