जबलपुर। एक युवक ने एक युवती को प्रेम जाल में फंसाया। बात परिजनों तक पहुंची। युवक ने खुद को युवती की बिरादरी का बताया, इसलिए युवती के परिजन दोनों की शादी के लिए तैयार हो गए, लेकिन शनिवार को युवक का जब भेद खुला तो लोग हैरान रह गए। युवती के परिजनों ने दावा किया कि युवक मुस्लिम है। उसने धोखे से खुद को उनकी बिरादरी का बताकर बेटी से विवाह करने का प्रयास किया। हंगामे के बाद पुलिस ने युवक समेत उसके कुछ साथियों को हिरासत में लिया है।