6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

lover video ट्रेन से कटकर युवक- युवती ने जान दी, रोंगटे खड़े कर देगा ये लाइव वीडियो

सिहोरा रोड रेलवे स्टेशन के आगे क्षत- विक्षत हालत में मिले दोनों के शव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 28 Aug 2017, 12:24 PM IST

lover video of suicide at the train Suicide note in india

lover video of suicide at the train Suicide note in india

जबलपुर। सोमवार सुबह सिहोरा में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। जिसने भी यह घटना देखी वह सिहर गया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। युगल के पास से एक लेटर भी मिला है, जिसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। सिहोरा रोड स्टेशन पर आऊटर के आगे शनिवार सुबह युवक और युवती ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। दोनों के शव पटरियों के बीच क्षत- विक्षत हालत में पड़े मिले। स्टेशन मास्टर की सूचना पर जबलपुर जीआरपी पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस मृतकों की शिनाख्ती के प्रयास में जुटी है।

Flight एयर इंडिया की जबलपुर-पुणे के बीच शुरू हो रही उड़ान

जानकारी के मुताबिक सिहोरा रोड स्टेशन के आऊटर पर सुबह करीब पांच बजे के लगभग युवक और युवती के ट्रेन से कटने की सूचना गैंगमेन ने स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर ने मामले की जानकारी जीआरपी पुलिस को दी। जीआरपी के प्रधान आरक्षक ओंकार सिंग चौधरी ने बताया कि किलोमीटर क्रमांक 1028 और 1028/1 के बीच जबलपुर साइड एक युवक और युवती का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों ट्रेन से कटकर आत्महत्या की है। युवक की शिनाख्त चन्दन दाहिया (23) निवासी खितौला के रूप में हुई हैं। युवती निधि यादव (20) पान उमरिया की है। शव की जांच करने पर पुलिस को कोई सुसाइड नोट नही मिला है। पटरियों पर पुलिस को एक थैले में कुछ कपड़े जरूर मिले हैं। दोनों ने आखिर किन कारणों से आत्महत्या की पुलिस मामले की जांच कर रही है। सूत्रों की मानें तो युवक युवती एक दूसरे से परिचित हैं, वे शायद प्रेमी युगल थे। जिसके बाद उन्होंने ये कदम उठाया है।

Electricity मध्य प्रदेश में गहराया बिजली संकट, गुजरात से लेनी पड़ी 100 मेगावाट बिजली