scriptmahakali video viral: गढ़ा फाटक वाली महाकाली का ये वीडियो वायरल, 50 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा | mahakali video viral, garha phatak wali mahakali video | Patrika News

mahakali video viral: गढ़ा फाटक वाली महाकाली का ये वीडियो वायरल, 50 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा

locationजबलपुरPublished: Oct 22, 2020 01:32:06 pm

Submitted by:

Lalit kostha

गढ़ा फाटक वाली महाकाली का ये वीडियो वायरल, 50 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा

mahakali.png

garha phatak wali mahakali video

जबलपुर। माता बड़ी महाकाली के नाम से प्रसिद्ध गढ़ा फाटक वाली माता का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। फेसबुक पर जबलपुर पत्रिका पर दो दिन पहले पोस्ट किए गए इस वीडियो को अब तक 50 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। हर घंटे हजारों लोग इस वीडियो को देखने के साथ ही शेयर भी कर रहे हैं। वीडियो में माता महाकाली का मनोहारी रूप तो दिखाया ही गया है साथ ही इसमें जो खास बात है वो ये कि एक महिला जो माता के दर्शनों को आई थी वह माता के भाव से भर गई। जिसके बाद वह महिला भक्त माता के सामने ही उनके रूप में समाहित होते हुए भाव खेलने लगी। लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया भी दी है। जबलपुर पत्रिका फेसबुक पेज पर वायरल इस वीडियो की चर्चा जबलपुर समेत पूरे प्रदेश भर में हो रही है।