7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस बल एवं छात्राओं और महिलाओं को दिलाई शपथ

कार्यक्रम में विधायक मरावी ने समस्त पुलिस बल एवं छात्राओं और महिलाओं को शपथ दिलाई।

less than 1 minute read
Google source verification
Mahila Samman

महिला सम्मान अभियान के तहत हुआ कार्यक्रम

कुंडम। उत्कृष्ट विद्यालय प्रांगण में गत दिवस महिला सम्मान अभियान के तहत कार्यक्रम किया गया। विधायक नंदिनी मरावी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अगम जैन की उपस्थिति में महिला डेस्क द्वारा कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में विधायक मरावी ने समस्त पुलिस बल एवं छात्राओं और महिलाओं को शपथ दिलाई। महिला सुरक्षा के तहत चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जैन ने छात्राओं व महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी। इस दौरान छात्राओं की विभिन्न प्रतियोगिता रखी गई और पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि कमलेश साहू, शीतल यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अगम जैन, डीएसपी ग्रामीण अपूर्वा किलेदार, कुंडम टीआई प्रताप सिंह मरकाम, महिला डेस्क प्रभारी एएसआई निवेदिता सोनी, महिला डेस्क स्तुति पांडे, गोवर्धन, संतोष, सरोज, प्रिंस सहित समस्त स्टाप उपस्थित था।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए किस तरह से कार्य किए जा सकते हैं। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा के लिए बने कानूनी प्रावधानों के सम्बंध में जानकारी दी। इस दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि वे इस दिशा में अन्य लोगों को भी जागरुक करेंगे।