1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मालिनी अवस्थी और हंसराज रघुवंशी बिखरेंगे सुरो का जादू

नर्मदा कुम्भ में लेजर शो 24 से
less than 1 minute read
Google source verification
narmada .png

narmda

जबलपुर, संस्कारधानी में 24 फरवरी से आयोजित होने वाले नमज़्दा गौ कुम्भ में स्थानीय एवं दूसरे शहरों के प्रसिद्ध कलाकारों की प्रस्तुतियां दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेगी। बैंड दल, नृत्य एवं विभिन्न शैली के गायक-गायिकाओं की मधुर प्रस्तुतियों के बीच भक्ति और संस्कृति का संगम जीवंत होगा। दिल्ली की मालिनी अवस्थी, पंजाब के हंसराज रघुवंशी और मुम्बई की ऋचा शर्मा सुरों का जादू बिखरने वाले हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए अलग मंच तैयार किया जा रहा है। ग्वारीघाट में आयोजित नर्मदा गौ कुम्भ में कथक, भरत नाट्यम एवं लोक नृत्य सहित विभिन्न शैली के नृत्य होंगे। निधाज़्रित समय सारणी के अनुसार रंग मंचीय कार्यक्रम होंगे। कलाकारों के फैन उनके कायज़्क्रमों में गीत-संगीत व नृत्य के आनंद की अनुभूति कर सकेंगे। जबलपुर टूरिज्म प्रमोशन काउंसिल के

दिनांक- कलाकार
24 फरवरी - आदिवासी नृत्य
25फरवरी - इंडियन ओशेन बैंड दिल्ली, मनीष अग्रवाल गायक मोनू
26फरवरी- मनीष चंचल गायक एवं भैरवी विश्वरूप, मोहिनी मोघे नृत्यांगना
27फरवरी- शालिनी खरे व मेघा पांडेय नृत्यांगना, राजेश कपूर गायक
28फरवरी- ममता कुमार राजस्थान नृत्य, शहनाज अख्तर गायिका
29फरवरी- मालिनी अवस्थी दिल्ली गायिका व संजू बघेल गायिका
1 मार्च - उपासना उपाध्याय व मोती शिवहरे नृत्य एवं ऋचा शर्मा मुम्बई गायिका
2 मार्च - नीलांगी कलंतरे व शैली धोपे नृत्य एवं हंसराज रघुवंशी पंजाब गायक

लेजर शो और सेल्फी प्वाइंट
विसर्जन कुंड भिटौली के ओपन थियेटर में नर्मदा गौ कुम्भ के आयोजनों की धूम रहेगी। कुंड के अंदर लेजर शो एवं म्युजिक फाउंटेन को सेट किया जा रहा है। लेजर शो में नर्मदा का महिमा मंडन दिखेगा। जबकि, पहाडिय़ों के सामने सेल्फी प्वाइंट होगा जहां फोटो लेने पर बैक अप में नर्मदा का आकषज़्क दृश्य दिखेगा।