एक साल से दोस्ती
पुलिस के अनुसार शादीशुदा महिला की नीरज शर्मा से पिछले साल फेसबुक पर दोस्ती हुई। उसके बाद दोनों के बीच लगातार बातें होने लगी। इसके बाद नीरज 8 दिसंबर, 2017 को महिला से मिलने के लिए आगरा से जबलपुर आया। इस दौरान महिला ने उसे बताया कि वह शादीशुदा है और उसका एक बेटा भी है। यह सुनने के बाद भी नीरज ने उसे शादी का भरोसा दिया। इसके बाद दोनों के बीच शारीरिक संबंध बन गए।