4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाबालिग किशोरी को प्यार में मिला धोखा, युवक ने किया ये गंदा काम

किशोरी से दुष्कर्म, गला दबाकर हत्या की धमकी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 16 Feb 2018, 10:04 AM IST

Minor girl raped by driver after kidnapping latest news in Hindi

Minor girl raped by driver after kidnapping latest news in Hindi

जबलपुर। झूठे प्यार का वादा करके एक नाबालिग को फंसाया और फिर हवस का शिकार बनाया। उसकी बातों में आकर नाबालिग ने अपना सबकुछ लुटा दिया। जब उसने युवक से शादी की बात कही तो युवक ने उससे दूरियां बनाना शुरू कर दीं। देखते देखते उससे वह ऐसा व्यवहार करने लगा जैसे उसे जानता ही न हो। अंत में जब किशोरी ने उसपर बदबाव बनाया तो युवक ने गला दबाकर हत्या करने की धमकी दी और कहा यदि किसी को इस रिश्ते के बारे में बताया तो अच्छा नहीं होगा। डरी सहमी किशोरी कुछ दिनों तक चुप रही इसके बाद उसने पुलिस में युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।

पुलिस के अनुसार एक किशोरी को अपनी बातों के जाल में फंसाने के बाद युवक ने उसका दैहिक शोषण किया। इसके बाद आरोपित ने किशोरी से दूरियां बनानी शुरू कर दी। किशोरी ने कारण पूछा तो आरोपित ने उसका गला दबाया और हत्या करने धमकी देते हुए दूर रहने के लिए कहा। युवती ने गुरुवार को आरोपित के खिलाफ तिलवारा थाना में एफआईआर कराई है।

READ MORE- सूर्य ग्रहण के बाद इन चार राशियों पर होगी जबरदस्त धन बरसा, हो जाएंगे मालामाल

पुलिस ने बताया कि १७ वर्षीय किशोरी की मुलाकात कुछ समय पूर्व अनिल पन्द्रो से हुई थी। अनिल ने उसे प्यार के जाल में फंसाया और शादी का झांसा दिया। किशोरी उसकी बातों में आ गई। ११ अगस्त २०१३ को अनिल किशोरी के घर पहुंचा। उस रात किशोरी अकेली थी, जहां अनिल ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। इसके बाद अनिल लगातार उसका दैहिक शोषण करने लगा। पिछले कुछ दिनों से अनिल ने किशोरी से मिलना-जुलना व बात करना कम कर दिया। किशोरी ने बुधवार को अनिल से कारण पूछा तो अनिल ने उसे दूर रहने के लिए कहा और उसका गला तक दबा डाला, तब किशोरी ने मां को इसकी जानकारी दी।

READ MORE- honey trap case : सेना के अधिकारी ने पाकिस्तान को दे दी धनुष तोप की अहम जानकारी!