
MLA and her family members are Swine Flu positive
जबलपुर. महाकौशल क्षेत्र में स्वाइन फ्लू महामारी की तरह फैल रहा है। यहां अभी तक ६ दर्जन से ज्यादा मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। बुरी बात तो यह है कि यह खतरनाक बीमारी अब तक डेढ़ दर्जन से ज्यादा जानें भी ले चुकी है। क्षेत्र के सभी बड़े शहरों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में इसका कहर है। हाल ये है कि मच्छरों की यह बीमारी किसी को नहीं छोड़ रही है। झोपड़पट्टियों में रहनेवाले भी इसके रोगी है तो संपन्न भी इसकी चपेट में आ रहे हैं।
स्वाइनफ्लू से पीडि़त विधायक परिवार
जबलपुर संभाग से भाजपा की एक विधायक इस जानलेवा बीमारी की शिकार हो गई हैं। स्वाइन फ्लू से वे पीडि़त हैं डाक्टर्स भी इस बात की पुष्टि कर चुके हैं। इतना ही नहीं विधायक के परिवार के अन्य सदस्य भी इस खतरनाक बीमारी से पीडि़त बताए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि उनके परिवार के तीन सदस्य भी स्वाइन फ्लू की चपेट में आ गए हैं। विशेषज्ञों की टीम ने जांच के बाद उन्हें दवा दी है। डाक्टर्स के अनुसार विधायक पर उनके परिजनों को घर पर ही आइसोलेटेड कर उनका इलाज करा रहे हैं। डाक्टर्स ने बताया कि विधायक को लगातार खांसी, कफ व गले में खराश की शिकायत थी। यही शिकायत बाद में परिवार के कुछ अन्य सदस्यों को हुई। विशेषज्ञों की टीम द्वारा विधायक को दवा दी गई। उन्हें आवश्यक सावधानी बरतने की भी सलाह भी दी गई।
कई मरीज भर्ती
वहीं दो अन्य मरीज जो पॉजिटिव आए हैं। वे शहर के ही हैं। उनमें से एक मरीज मेडिकल कॉलेज अस्पताल व एक मरीज निजी अस्पताल में भर्ती हैं। सीएमएचओ डॉ. एमएम अग्रवाल के अनुसार स्वाइनफ्लू के मरीज की पहचान उजागर नहीं की जाती है। जिले में स्थिति नियंत्रण में है। जिले में स्वाइनफ्लू के इलाज में प्रयुक्त होने वाली टेमीफ्लू दवा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
१९ लोगों की हुई मौत
स्वाइनफ्लू के एच वन एन वन वायरस की चपेट में अब तक 75 लोग आ चुके हैं। इलाज के दौरान 19 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 8 जबलपुर के हैं। डॉक्टर्स के अनुसार किसी भी तरह की खांसी, लगतार जुकाम, कफ आना या कफ के साथ खून के कतरे आ रहे हैं तो मरीज जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में स्क्रीनिंग अवश्य कराए।
Published on:
24 Sep 2017, 8:09 AM IST
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.