जबलपुर। बारिश वाले बादलों के रूठते ही बुधवार को गर्मी ने असर दिखाया। सुबह से ही बादलों की आवाजाही शुरू हो गई है। दोपहर को कुछ समय के लिए हल्की बारिश भी हुई लेकिन शहर के कुछ इलाकों को छोडकऱ बाकी जगहों पर रिमझिम फुहारें ही पड़ीं। जिससे उमस और बेचैन भी बढ़ गई है। मौसम में परिवर्तन से चिपचिपी गर्मी फिर बढ़ गई। 24 घंटे में ही तापमान करीब 3 डिग्री बढ़ गया। लोग पूरे दिन उमस और गर्मी से परेशान रहे। बारिश वाले बादलों की खेप आने के बाद भी लगातार झमाझम बारिश नहीं होने से अब गर्मी और उमस बेचैन करने लगी है।