यहां भरा पानी
मदनमहल अंडरब्रिज, दीक्षितपुरा, परसवाड़ा, शाहीनाका, पोलीपाथर, सिविक सेंटर, ग्वारीघाट रोड, मिलौनीगंज, मोतीनाला एवं चेरीताल में नाले चोक होने के कारण सडक़ों पर जल भराव हो गया है। जरा सी बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भर गया। नगर निगम के तैयारियों की पोल खुल गई। कई क्षेत्रों की बिजल कट गई थी। मौसम विज्ञानियों के अनुसार उप्र की ओर गई मानसून की द्रोणिका मप्र की ओर शिफ्ट हुई है।