जबलपुर। शुरुआती दौर यानी जून में मानसून फुल दगाबाजी करने के मूड में आया था और करता भी रहा। अब जुलाई में बारिश की आशा की जा सकती है। मानसून के शुरुआती पखवारे में पानी की जगह जगह किल्लत भी नजर आई। कहीं पाइप लाइन फूटी तो कहीं जल संकट भी नजर। आया ऐसे ही में बारिश की उम्मीद होती है कि अब जल संकट भी दूर होगा। लेकिन बारिश किसी मोहल्ले में हो रही है तो अगली ही गली में धूप निकलती नजर आ रही है। यह सिलसिला आज भी जारी है ।