7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यादव भाई को 50 हजार रुपए महीना दो, नहीं तो आग लगा देंगे प्लांट में…

सुपरवाइजर को धमकाने वाला यादव गैंग का गुर्गा
less than 1 minute read
Google source verification
Gangster

Gangster

जबलपुर/ डुमना में सडक़ बना रही कंपनी के सुपरवाइजर को धमकाने वाले मुख्य आरोपी को मंगलवार रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी यादव गैंग का गुर्गा है। उसने रविवार रात डुमना रोड का चौड़ीकरण का कार्य कर रही कंपनी के सुपरवाइजर को धमकाते हुए मारपीट की थी। खमरिया पुलिस ने सोमवार को प्रकरण दर्ज किया था।

खमरिया पुलिस ने बताया कि डुमना रोड चौड़ीकरण का कार्य राजस्थान के अतुल जैन की कंपनी को मिला है। कंपनी का महगवां में ऑफिस व प्लांट है। कंपनी का सुपरवाइजर मागरोल राजस्थान निवासी पप्पू गुर्जर (24) वहीं रहता है। रविवार रात लगभग पौने 11 बजे सुअरकोल निवासी शुभम यादव अपने एक साथी के साथ वहां पहुंचा और पप्पू को स्ै कहा कि अपने मालिक से कहो कि यहां काम करना है, तो 50 हजार रुपए हर माह देने होंगे। उसकी बात नहीं मानी, तो वह मशीनों और प्लांट में आग लगा देगा। डुमना में रुद्र यादव और उसकी गैंग ने कई बार ऐसी वारदातों को अंजाम दिया है।
रुद्र इलाके का शातिर बदमाश है। उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसका जिलाबदर किया है। रुद्र के अलावा उसके पिता रज्जन यादव को भी जिले की सीमा से निष्कासित किया है। शुभम यादव इन्हीं की गैंग का गुर्गा है।

डुमना निवासी रुद्र यादव शातिर बदमाश है। उसका जिलाबदर किया जा चुका है। उस पर अन्य कई आपराधिक मामले भी शुभम यादव उसकी गैंग का ही गुर्गा है। उसे देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- निरूपा पांडे, थाना प्रभारी