22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP election results 2018: नेताजी का घोषणा पत्र देखकर लोगों ने रोक दी खरीदी, अजब है माजरा

नेताजी का घोषणा पत्र देखकर लोगों ने रोक दी खरीदी, अजब है माजरा
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Prem Shankar Tiwari

•

Updated: 7 Dec 2018, 5:50 PM IST

BJP-Congress manifesto made fantasy and confusion

नेताजी का घोषणा पत्र देखकर लोगों ने रोक दी खरीदी, अजब है माजरा

जबलपुर। भाजपा और कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र में किए वादे की चर्चा हर घर में है। लोग अब नतीजे का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। जिस पार्टी की सरकार बनेगी वे उस हिसाब से अपनी कार्ययोजना तय करेंगे। दोनों ही पार्टियों द्वारा चुनाव में किए गए लोक लुभावन वादों का असर यह है कि किसी ने स्कूटी खरीदी रोक दी तो किसी ने लैपटॉप नहीं खरीदा। कई किसानों ने तो अपनी धान की बिकवाली भी रोक दी है। सभी अब चुनाव परिणाम और इसके बाद बनने वाली नई सरकार की तरफ निहार रहे हैं।

भाजपा की प्रमुख घोषणाओं का असर

स्कूटी की खरीदी रोकी
गढ़ा में रहने वाली निकिता, शिवनगर में रहने वाली जया का कहना था कि उन्होंने लड़कियों के लिए दिवाली पर स्कूटी खरीदने की पूरी तैयारी कर ली थी। लेकिन भाजपा का चुनाव दृष्टि पत्र सामने आया। भाजपा ने अपने दृष्टि पत्र में घोषणा की है कि फिर से सरकार बनने पर 12 वीं में 75 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाने वाली छात्राओं को कॉलेज जाने के लिए स्कूटी प्रदान करेंगे।

कृषि उपकरणों की खरीदी टाली
चरगवां क्षेत्र के किसान अनूप कुमार, संजू सिंह, रामदेव दाहिया समेत कई और किसानों ने सिंचाई पंप से लेकर कई और कृषि उपकरणों की खरीदी फिलहाल टाल दी है। दरअसल भाजपा ने यंत्र दूत योजना का विस्तार कर कृषि उपकरणों पर सब्सिडी उपलब्ध कराने की घोषणा की है। ऐसे में किसानों को उम्मीद है कि भाजपा की सरकार बनने पर उन्हें योजना का लाभ मिलेगा और कृषि उपकरणों पर ज्यादा सब्सिडी मिल सकेगी।

गोदाम बनाने पर विचार
भाजपा ने अनाज को सुरक्षित रखने के लिए भंडारण व कोल्ड स्टोर की स्थापना व प्रसंस्करण पर अनुदान देने की घोषणा की है। ऐसे में शहपुरा, पाटन के कई युवा भंडारण, कोल्ड स्टोरेज व प्रसंस्करण की इकाई स्थापित करने को लेकर विचार कर रहे हैं। कई समूहों ने तो फिलहाल अपने प्रोजेक्ट कुछ समय के लिए स्थगित कर दिए हैं।

प्रौद्योगिकी इनक्यूबेशन सेंटर की स्थापना पर मंथन
कई युवा उद्यमी प्रौद्योगिकी इनक्यूबेशन सेंटर की स्थापना करने की प्लानिंग करने में जुट गए हैं। दरअसल अब तक सेंटर की स्थापना पर 5 लाख रुपए तक प्रति वर्ष सब्सिडी दी जाती थी। ये सब्सिडी अब बढ़ाकर प्रति वर्ष 10 लाख रुपए कर दी गई है।

--------

कांग्रेस की घोषणाओं का असर

पीएचडी की जगी आस
कांग्रेस के घोषणा पत्र में कन्याओं को पीएचडी तक नि:शुल्क शिक्षा देने की घोषणा की गई है। इससे आर्थिक अभाव में पीएचडी नहीं कर पा रही कई छात्राओं को उम्मीद जग गई कि वे मास्टर डिग्री के बाद अपना शोध कार्य कर सकेंगी। उधर इसी सत्र में कॉलेज में दाखिला लेने वाले कई छात्र-छात्राओं ने फिलहाल लैपटॉप खरीदने का फै सला टाल दिया है। दरअसल कांग्रेस ने अपने चुनाव घोषणा पत्र में 70 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को मुफ्त में लैपटॉप देने की घोषणा की है।

किसान भी कर रहे इंतजार
कांग्रेस ने सरकार बनने पर 10 दिन के अंदर किसानों का दो लाख रुपए तक कर्ज माफ करने की घोषणा की है। कई किसानों ने कर्ज माफ होने की आस में फिलहाल धान की उपज की बिक्री रोक दी है। कांग्रेस ने 2.5 एकड़ तक जमीन वाले किसानों को कन्या विवाह के लिए 51 हजार रुपए प्रदान कराने की घोषणा की है। जिसके बाद अब विवाह मुहूर्त भी फरवरी मार्च के ज्यादा निकाले जा रहे हैं।

गौशाला खोलने में मदद
ग्रामीण क्षेत्र के कई बेरोजगार युवाओं ने गौशाला खोलने का मन बना लिया है। दरअसल कांग्रेस ने हर गांव में गौशाला खोलने की घोषणा की है। गौशाला के संचालन के लिए अनुदान मुहैया कराने की बात कही गई है। ऐसे में कई युवा समूह बनाकर गौशाला खोलने को लेकर मंथन करने लगे हैं।

फसल का बीमा फिलहाल टाला
कई किसानों ने फसल का बीमा फिलहाल टाल दिया है। कांग्रेस ने सरकार बनने पर नई बीमा योजना में खेत को इकाई बनाने की बात कही है। यानी एक खेत में भी फसल को नुकसान होता है तो उसकी क्लेम राशि मिलेगी। इसके मद्देनजर कई किसानों ने फिलहाल फसल बीमा टाल दिया है।