24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP Govt : विधायकों को अब घर और कार्यालय में मिलेगी video conferencing की सुविधा

MP Govt : शासन की महत्वपूर्ण बैठकों और आयोजनों पर वर्चुअली जुडऩे के लिए जबलपुर सहित प्रदेश के विधायकों को अब घर और कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग की सुविधा मिलेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 26 Feb 2025, 3:36 PM IST

MP Govt

MP Govt

MP Govt : शासन की महत्वपूर्ण बैठकों और आयोजनों पर वर्चुअली जुडऩे के लिए जबलपुर सहित प्रदेश के विधायकों को अब घर और कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग की सुविधा मिलेगी। इसके लिए उन्हें एनआइसी की लिंक प्रदान की जाएगी। पूर्व में कोरोनाकाल में इस तरह का प्रयोग हुआ था। आमतौर पर कलेक्टर कार्यालय में एनआइसी के वीसी रूम में जाना पड़ता है। इस काम के लिए राशि आवंटन भी कर दिया गया है।

Global Investors Summit 2025 में छाया जबलपुर का बारूदी सुरंग रोधी वाहन, IT-textiles में निवेश की बढ़ी आस

MP Govt : एनआइसी से जुड़ेंगे विधायक: कोरोना काल में हुआ था प्रयोग

कई बार मुख्यमंत्री आवश्यक विषयों पर बैठक लेते हैं। इनमें विधायकों का रहना भी जरुरी होता है। इस बीच विधायक भी जनता दरबार या किसी काम से अपने कार्यालय या फिर घर में होते हैं। उनके लिए एनआइसी के वीसी कक्ष तक पहुंचना मुश्किल होता है। अब सुविधा का विस्तार किया जा रहा है। इस काम के लिए प्रत्येक विधायक को मरमत कार्य के नाम पर 40-40 हजार रुपए की राशि आवंटित की गई है।

MP Govt : 9 करोड़ 71 लाख 60 हजार रुपए का प्रावधान

जबलपुर में आठों विधायकों को 3 लाख 20 हजार रुपए इस मद में प्राप्त होंगे। जबकि सुविधाओं के लिए अलग से राशि मिल सकती है। इस काम के लिए आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग ने 9 करोड़ 71 लाख 60 हजार रुपए का प्रावधान किया है। इसके लिए मध्यप्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड को एजेंसी बनाया गया है। उसे यह राशि प्रदान भी कर दी गई है। खास बात यह है कि यह सारा काम चालू वित्तीय वर्ष में पूरा किया जाना है।

MP Govt : लगाए जाते हैं प्रमुख उपकरण

वर्चुअल कान्फ्रेंस (वीसी) के लिए कुछ उपकरणों की जरुरत पड़ती है। इसमें कप्यूटर सिस्टम या बड़ी स्क्रीन, माइक, स्पीकर के अलावा साउंडप्रूफ कक्ष आदि शामिल है। इस काम में दो से चार लाख रुपए तक खर्च होता है। विधायकों के लिए यह सुविधा उनके घर के अलावा कार्यालयों में की जानी है। ज्ञात हो कि अभी विशेष परिस्थितियों एनआइसी की लिंक दी जाती है।