जबलपुर। सूबे की जिला अदालतों में पेश किए जाने वाले ऐतिहासिक, समाजशास्त्रीय, वैज्ञानिक या कलात्मक मूल्य रखने वाले दस्तावेज अब स्थायी रूप से हमेशा के लिए संरक्षित किए जाएंगे। वहीं शैक्षणिक उपलब्धियों, संपत्ति में व्यक्तिगत अधिकार उत्पन्न करने वाले या स्वत्वाधिकार संबंधित दस्तावेजों को बारह साल तक डिजिटल फॉर्म में संरक्षित किया जाएगा।