जबलपुर। गर्मी का रुख तीखा हो गया है, जिससे सभी परेशान हैं। ऐसे में कोई भी घर से बाहर निकलना व सफर करना पसंद नहीं करता है। एेसे में अच्छी बात यह है कि टैक्नॉलाजी हमारे साथ है, इससे गर्मी में काफी हद तक राहत पाई जा सकती है। इन दिनों मार्केट में समर फ्रेंडली गैजेट्स अविलेेबल हैं, जिनकी डिमांड काफी बढ़ गई। इन्हें मोबाइल या लैपटॉप से आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं। इन्हें आसानी से कहीं भी ले जा सकते हैं। ऐसे में ये नए गजेट्स लोगों को गर्मी से राहत दिला रहे हैं। यह गैजेट्स दिखने में काफी सुंदर होते हैं। साथ ही दूसरों को भी आकर्षित करते हैं।