29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मप्र के मंत्री की घोषणा: बनेगा टेक्नोलॉजी सेंटर, फूड इंडस्ट्री के खुलेंगे द्वार

आयुध निर्माणियों को भी होगा फायदारिछाई में की स्थापना से औद्योगीकरण को मिलेगा बढ़ावायुवाओं के लिए सृजित होंगे रोजगार के अवसर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 17 Dec 2021, 1:41 PM IST

industrial area

industrial area

जबलपुर। रिछाई में टेक्नोलॉजी सेंटर स्थापित होने पर यहां औद्योगीकरण को बढ़ावा मिलेगा। औद्योगिक इकाइयों को अत्याधुनिक तकनीकी सहयोग मिलेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि यहां फू ड इंडस्ट्री के विकास के द्वार खुलेंगे। आयुध निर्माणियों को भी तकनीकी सहयोग मिलेगा। युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। इंडस्ट्री की कुशल कामगार की जरूरत पूरी होगी। इससे रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

तकनीकी रूप से दक्ष बनेंगे युवा
टेक्नोलॉजी सेंटर में इंजीनियरिंग व आईटीआई के छात्रों को अत्याधुनिक मशीनों पर काम कर व्यवहारिक तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। अभी तक तकनीकी छात्रों के सामने व्यवहारिक अनुभव प्राप्त करने के लिए ऐसे सेंटर की कमी थी। सेंटर के टूल रूम में प्रशिक्षण मिलने पर उनका कौशल उन्नयन होगा। वे अत्याधुनिक मशीनों पर काम करने के सर्टिफिकेट कोर्स कर सकेंगे। इससे इंडस्ट्री को अच्छा मेन पॉवर मिलेगा है। सेंटर में सेक्टरवार इंडस्ट्री आधारित कोर्स होंगे। यहां अत्याधुनिक मशीनरी पर काम करने का प्रशिक्षण प्राप्त कर दुनियाभर में कहीं भी काम कर सकेंगे। यहां स्थापित उद्योगों को नई तकनीकी जानकारी के साथ उत्पादों के प्रोटोटाइप तैयार कराने में मदद मिलेगी।

फूड इंडस्ट्री को मिलेगा बढ़ावा
जबलपुर बासमती धान, अच्छी गुणवत्ता के हरे मटर, सिंघाड़ा, हरी सब्जियों व जड़ी-बूटियों का बड़ा उत्पादक है। यह समूचे महाकोशल का केन्द्र है। ऐसे में जानकारों का ये भी मानना है कि टेक्नोलॉजी सेंटर से तकनीकी मदद मिलने पर यहां फू ड इंडस्ट्री को भी बढ़ावा मिलेगा।

नवाचार करने वालों को सहयोग व मार्गदर्शन
जबलपुर में बड़ी संख्या में स्टार्टअप काम कर रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार टेक्नालॉजी सेंटर इनक्यूबेशन सेंटर के युवाओं के लिए मददगार होगा। नवाचार करने वाले युवाओं को यहां से मार्गदर्शन, तकनीकी सहयोग मिलेगा। उन्हें आइडिया पर प्रोटोटाइप तैयार करने में भी मदद मिलेगी।

मौजूदा दौर में हर इंडस्ट्री को समय-समय पर तकनीकी मार्गदर्शन की आवश्यकता है, इसके साथ ही मशीनों के कुशल संचालन के लिए कुशल कामगारों की आवश्यकता है। टेक्नालॉजी सेंटर नगर समेत समूचे महाकौशल व आसपास के अंचल की ये जरूरत पूरी करेगा। इससे मौजूदा उद्योगों को तो लाभ होगा ही नए उद्योगों के विकास की भी राह खुलेगी।
- इंजी. सुनील जैन, विशेषज्ञ