जबलपुर। पटवारी भर्ती परीक्षा जैसे-जैसे करीब आ रही है वैसे वैसे लोगों में एक्साइटमेंट बढ़ता जा रहा है। अब अभ्यर्थियों द्वारा प्रवेश पत्र को लेकर उठापटक चल रही है। कोई MP ऑनलाइन सेंटर जा रहा है तो किसी ने घर पर ही ऑनलाइन प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया शुरु कर दी है। 9 दिसंबर से 31 दिसंबर के बीच होने वाली इस परीक्षा में पूरे प्रदेश से लाखों की संख्या में लोग अपना भाग्य आजमाने बैठेंगे।
MP सरकार में नौकरी पाना किसी चुनौती से कम नहीं है। यहां पीयून की नौकरी के लिए भी इंजीनियर MB भी MBA वाले स्टूडेंट्स आवेदन करते हैं। पटवारी परीक्षा में इस बार अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष कर देने से अभ्यर्थियों की संख्या में जबर्दस्त इजाफा हुआ है। अभ्यर्थियों द्वारा जोर शोर से पटवारी परीक्षा की तैयारी की जा रही है। प्रदेश में आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए भू अभिलेख आयुक्त ने नियम व शर्तें जारी कर दिए।