जबलपुर। सावन अपने अंतिम चरणों पर है। कुछ दिनों बाद ही उसकी विदाई होने वाला है। लेकिन उसकी झमाझम बारिश का इंतजार अब भी लोगों को हो रहा है। मौसम विभाग की हर भविष्यवाणी जबलपुर के मामले में फेल होती जा रही है। रविवार को भी धूप खिली है, उसम से लोग परेशान नजर आ रहे हैं। ऐसे में बारिश की आज कोई भी उम्मीद नजर नहीं आ रही है।
शहर में शनिवार को दिन में कुछ समय के लिए काले बादल मंडराए। शहर में कहीं-कहीं बारिश की बूंदें पड़ीं। शाम को बादलों की गडगड़़ाहट भी चंद मिनट के लिए हुई। लेकिन हवा का साथ नहीं मिलने से करीब आकर भी बादल नहीं बरसे। शनिवार को दिन में 0.4 मिमी बारिश रेकॉर्ड हुई है। इसके साथ सीजन में अभी तक शहर में 225.5 मिमी बारिश हो चुकी है। यह औसत से करीब चालीस प्रतिशत कम है। पिछले वर्ष की बात करें तो 25 जुलाई तक कुल 405.3 मिमी वर्षा हो चुकी थी।