24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सूरज ने दिए दर्शन अब रात को कोहरे के साथ पड़ेगी कड़ाके की ठंड

सूरज ने दिए दर्शन अब रात को कोहरे के साथ पड़ेगी कड़ाके की ठंड  
less than 1 minute read
Google source verification
weather-update.jpg

धुंध-कोहरे से घिरा शहर, सर्द हवा से बढ़ी ठंड

जबलपुर/ पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कमजोर पडऩे से गुरुवार को मौसम का मिजाज फिर बदल गया। पूरा शहर सुबह कोहरे और धुंध से घिरा रहा। जैसे जैसे दिन चढ़ा धूप खिलती गई और दिन में गर्माहट का एहसास भी हुआ। पहाड़ी राज्यों से आ रही सर्द हवा ने दिन में भी ठंड का अहसास कराया लेकिन सूरज ने राहत दी है। दोपहर को तापमान में लगभग 3 डिग्री सेल्सिय की बढ़त दर्ज की गई। अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 2.6 डिग्री की गिरावट के साथ 22.1 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। यह सामान्य से चार डिग्री नीचे बना रहा। न्यूनतम तापमान भी 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे एक दिन पहले बुधवार को अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस था। सुबह की आद्र्रता 89 प्रतिशत और शाम की आद्र्रता 79 प्रतिशत रही। उत्तरी हवा की रफ्तार दो किमी प्रति घंटा रही। प्रदेश में बुधवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस नरसिंहपुर, ग्वालियर और रतलाम में रेकॉर्ड हुआ।

आज सुबह भी पड़ सकता है कोहरा
मौसम विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक सहायक देवेंद्र कुमार तिवारी के अनुसार हवा की दिशा उत्तरी होने से बुधवार को तापमान में गिरावट आई। गुरुवार को मौसम साफ हुआ है, आसमान से काले बादल जैसे-जैसे छंटेंगे ठंड बढ़ती जाएगी। उत्तरी हवा की गति बढऩे पर पारे में तेज गिरावट के साथ सर्दी का असर बढ़ेगा। गुरुवार को रात के समय कोहरा पडऩे का भी अनुमान है।