23 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दशहरा के जाते ही आएगी ठंड, दिन रात के पारा में आया बड़ा अंतर

दशहरा के जाते ही आएगी ठंड, दिन रात के पारा में आया बड़ा अंतर  
less than 1 minute read
Google source verification
Weather Update : सर्दी की रफ्तार धीमी, बारिश और ठंड के लेकर मौसम विभाग ने जारी अलर्ट

Weather Update : सर्दी की रफ्तार धीमी, बारिश और ठंड के लेकर मौसम विभाग ने जारी अलर्ट

जबलपुर। अगले दो से तीन दिनों में ठंड का आगमन हो जाएगा। अभी दो दिनों से हल्का कोहरा पड़ रहा है। वहीं दिन रात के पारा में बड़ा अंतर भी आ रहा है। दिन धूप अब गुनगुनी लगने लगी है। हवाएं भी ठंडी चलने लगी हैं। मॉर्निंग वॉक करने वाले अब गर्म कपड़ों में निकलने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों में ठंड जोर पकडऩे की संभावना है।

दिन में धूप से गर्मी, रात में होने लगा सर्दी का अहसास
त्योहार का सीजन शुरू होने के साथ मौसम में परिवर्तन महसूस होना लगा है। शुक्रवार को हल्के काले बादल आसमान से पूरी तरह छंट गए। काले बादलों की चादर हटी तो सूरज को झांकने का मौका मिल गया। दिन में धूप बढ़ गई। दोपहर के समय तीखी धूप के साथ शाम को हल्की गर्मी रही। तापमान में भी मामूली वृद्धि दर्ज की गई। लेकिन शाम होते ही मौसम ने फिर करवट ली। तापमान नीचे की ओर लुढक़ा। लेकिन धीमी गति की हवा चलने के कारण उमस और गर्मी का अहसास रहा। मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस हो गया। आद्र्रता सुबह के समय 78 प्रतिशत और शाम को 58 प्रतिशत थीं। उत्तर-पूर्वी हवा एक किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चलीं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आसमान से बादल छंट चुके है।