31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोहर्रम: कर्बला की झांकियां और ताजिए में दिखी दिखी हुसैन की शहादत- देखें वीडियो

मोहर्रम: कर्बला की झांकियां और ताजिए में दिखी दिखी हुसैन की शहरादत- देखें वीडियो
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 21 Sep 2018, 10:30 AM IST

Tazia juloos file photo

muharram

जबलपुर. मोहर्रम की नवीं तारीख गुरुवार को शहीद ए आजम हजरत इमाम हुसैन की शहादत को बयां करती कर्बला की झांकियां और ताजिए देखने सडक़ों पर अकीदतमंदों का हुजूम उमड़ पड़ा। शहरभर की सवारियां रात के वक्त इमाम बाड़े से निकलकर बेड़ों के साथ मंडी मदार टेकरी पहुंची।जहां मदार छल्ला में सलामी दीं। कोतवाली में शहरभर के ताजिया पहुंचे। जहां अकीदतमंदों ने ताजियों के सामने सजदा किया। हर तरफ सिर्फ शहादत की धुन और आवाजें सुनाई दे रहीं थीं।
news fact- मंडी मदार टेकरी, कोतवाली, गढ़ा समेत जगह-जगह लंगर
शहादत की रात गूंजा या हुसैन, कई स्थानों पर भरा अलाव


कोतवाली पहुंचीं सवारियां
रात में शहरभर से सवारियां कोतवाली थाने पहुंची। जहां अकीदतमंदों ने इमाम हुसैन को याद किया। छोटा फुहारा से लेकर बड़ा फुहारा मार्ग अकीदमंदों से खचाखच भरा रहा। इधर मंडी मदार टेकरी में भी काफी संख्या में लोग थे। सवारियां ढोल और ताशों के साथ मदार छल्ला पहुंची। जहां से सलामी के बाद वे कोतवाली पहुंची। मोहर्रम की नवीं तारीख हजरत इमाम हुसैन की आखिरी रात थी। मोहर्रम की दसवीं तारीख को वे शहीद हो गए थे। इस दौरान शहादत की रात में निकले अकीदतमंदों के लिए लंगर कमेटियों ने जगह-जगह लंगरों का एहतेमाम किया, जहां अकीदतमंदों को लंगर तकसीम कराया गया। शहर में कई स्थानों पर अलाव भी भरे गए। जहां इमाम हुसैन को याद करते हुए दहकते अंगारों पर बाबाओं ने सवारियों और बेड़े के साथ गश्त की। अलाव स्थलों पर देर रात तक अकीदमंदों का हुजुम लगा रहा।

आज पहुंचेंगे कर्बला
मोहर्रम की दसवीं तारीख शुक्रवार को सवारियां और ताजिये जुलूस की शक्ल में कर्बला पहुंचेंगे। दोपहर बाद यह जुलूस शुरू होगा। सदर समेत कई इलाकों की सवारियां गश्त करती हुई कोतवाली, फुहारा, बल्देवबाग होते रानीताल कर्बला पहुंचेंगी। गढ़ा का जुलूस पुरवा से शुरू सूपाताल कर्बला में सम्पन्न होगा। सिया समाज का मातमी जुलूस सुबह साढ़े आठ बजे गलगला स्थित इमामबाड़े से शुरू होगा, दोपहर डेढ़ बजे रानीताल कर्बला में समाप्त होगा।