7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हनुमान मंदिर में फहरा दिया पाकिस्तान का झंडा, फिर शहर में मचा हंगामा- देखें लाइव वीडियो

सूचना पाकर भारी संख्या में पुलिस बल भी पहुंच गया। मामला नरसिंहपुर जिले का है, जहां पंचमुखी हनुमान मंदिर में यह झंडा फहराया गया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 24 Aug 2017, 1:56 PM IST

Pakistani flag in hindu mandir jabalpur in india

Pakistani flag in hindu mandir jabalpur in indiaPakistani flag in hindu mandir jabalpur in india

जबलपुर, नरसिंहपुर। शहर की फिजां को बिगाडऩे के उद्देश्य से कुछ लोगों ने हनुमान मंदिर में पाकिस्तानी झंडा फहरा दिया। बुधवार रात को यह झंडा फहराया गया था। गुरुवार सुबह जैसे ही लोगों की नजर इस झंडे पर पड़ी, हंगामा मच गया। पूरे शहर में यह बात आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते सैकड़ों लोग मंदिर पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। सूचना पाकर भारी संख्या में पुलिस बल भी पहुंच गया। मामला नरसिंहपुर जिले का है। जहां पंचमुखी हनुमान मंदिर में यह झंडा फहराया गया है।

hartalika teej 2017 हरतालिका तीज पर बनायें स्वादिष्ट गुजिया, जानें बनाने की विधि

प्राप्त जानकारी के अनुसार नरसिंहपुर के जसोला रोड पर पंचमुखी हनुमान मंदिर है। जिस पर कुछ अज्ञात तत्वों द्वारा बुधवार रात को पाकिस्तान का झंडा फहरा दिया गया। जिसकी जानकारी गुरुवार सुबह मंदिर में पूजन करने पहुंचे लोगों ने सबसे पहले यह देखा। इसके बाद हिन्दू संगठनों को भी यह जानकारी लगी। इसके बाद पाकिस्तानी झंडा फहराने के विरोध में एकत्र हुए हिंदू संगठनों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया है।

तीन तलाक पर मौलानाओं की फजीहत, महिला को मारकर नहर में फेंका- देखें जबलपुर न्यूज बुलेटिन

विरोध में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग बजरंग दल सहित सभी प्रमुख हिंदू संगठनों ने बाजार के मुख्य मार्गों से रैली निकाली। हिंदू संगठनों ने पुलिस को चेताया है कि 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार किया जाए अन्यथा नरसिंहपुर बंद का आह्वान किया जाएगा।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सहित समस्त वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। एसपी डॉक्टर मोनिका शुक्ला ने शीघ्रातिशीघ्र आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कही है। फिलहाल हिंदू संगठनों का आक्रोश और विरोध प्रदर्शन जारी है। वहीं मौके की नजाकत को देखते हुए क्षेत्र की अधिकतर दुकानें सुबह से बंद हैं, जिन्होंने खोली भी हैं वे आधी शटर गिराए हुए हैं। सूत्रों की मानें तो कुछ शरारती तत्वों ने त्योहार के मौके पर शहर में अशांति फैलाने के उद्देश्य से यह काम किया है।

देखें वीडियो