26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जबलपुर
Rampage : निगम प्रशासन ने गिराया कीर्ति स्तंभ, जैन समाज ने किया हंगामा : देखें वीडियो
Play video

Rampage : निगम प्रशासन ने गिराया कीर्ति स्तंभ, जैन समाज ने किया हंगामा : देखें वीडियो

निगम से स्वीकृत जमीन पर बना था कीर्ति स्तंभ, जैन समाज ने पुलिस को घेरा
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Tarunendra Singh Chauhan

•

Updated: 17 Jul 2019, 11:33 PM IST

जबलपुर. श्री दिगम्बर जैन पंचायत सभा द्वारा निर्माणाधीन कीर्ति स्तंभ को बिना सूचना दिए नगर निगम द्वारा तोड़े जाने से जैन समाज के लोग आक्रोशित हो गए। विरोध देख बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा, जिससे सिविक सेंटर छावनी में तब्दील हो गया। लोगों का कहना है कि जब कीर्ति स्तंभ का निर्माण नगर निगम से स्वीकृति मिलने के बाद कराया गया तो फिर नगर निगम प्रशासन ने रात को बिना सूचना दिए कीर्ति स्तंभ को क्यों गिराया। समाज के लोगों का कहना है कि जब निगम द्वारा स्वीकृत जमीन पर बनाया गया था तो इसे बिना नोटिस दिए गिराना गलत और निंदनीय है।

ये है मामला
सिविक सेंटर में श्री दिगम्बर जैन पंचायत सभा द्वारा आचार्य विद्यासागर के 50वें दीक्षा वर्ष के उपलक्ष्य में कीर्ति स्तंभ निर्माण के लिए नगर निगम से 29 दिसंबर 2017 को अनुमति मांगी थी, जिस पर नगर निगम प्रशासन ने 6 अप्रैल 2018 को सदन के संकल्प क्रमांक 244 के द्वारा सिविक सेंटर एवं शांतिनगर तालाब के किनारे 8 बाय 10 वर्गफुट भूखंड पर कीर्ति स्तंभ निर्माण की स्वीकृति प्रदान की थी। स्वीकृति मिलने के बाद कीर्ति स्तंभ का निर्माण कार्य शुरू किया गया। बुधवार को बिना बताए नगर निगम प्रशासन ने कीर्ति स्तंभ को गिरा दिया। जैन समाज के लोगों का कहना है कि जब स्वीकृत जमीन पर कीर्ति स्तंभ का निर्माण किया गया था यदि निगम प्रशासन को कीर्ति स्तंभ से बाधा पहुंच रहा थी तो पहले नोटिस दिया जाना था, जो निगम प्रशासन ने नहीं किया। यह कार्य गलत और निंदनीय है। इसी बात को लेकर जैन समाज आक्रोशित हो गया और पुलिस को घेर लिया।