7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

new rules 2021 : मप्र में अब शुद्ध हवा पर टैक्स, आज से शुरू हो गई वसूली

मप्र में अब शुद्ध हवा पर टैक्स, आज से शुरू हो गई वसूली

2 min read
Google source verification
tax.png

tax on air in MP

जबलपुर। नगर निगम के उद्यानों में अब सीनियर सिटीजन को छोडकऱ अन्य लोग मुफ्त में मॉर्निंग वॉक भी नहीं कर पाएंगे। इसके लिए 300 रुपए का मंथली पास बनवाना होगा। पांच साल तक के बच्चों को किसी भी समय मुफ्त प्रवेश मिलेगा। नगर निगम के प्रशासक बी. चंद्रशेखर और नगर निगम आयुक्त अनूप कुमार सिंह ने चार स्थलों के लिए शुल्क निर्धारित किए हैं।

डुमना नेचर पार्क सहित अन्य प्रमुख उद्यानों में प्रवेश के लिए नगर निगम ने निर्धारित किया शुल्क
निगम अब शहर के उद्यानों में मॉर्निंग वॉक करने पर भी वसूलेगा ‘टैक्स’

IMAGE CREDIT: patrika

निगम के उद्यान अधिकारी आदित्य शुक्ला ने बताया कि डुमना नेचर पार्क में प्रवेश के लिए प्रति पर्यटक 20 रुपए, भंवरताल पार्क, शैलपर्ण उद्यान व गुलौआ तालाब में प्रति व्यक्ति10 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है। डुमना नेचर पार्क में स्टैंड शुल्क में दोपहिया वाहन के लिए 20 रुपए और चारपहिया वाहन के लिए 50 रुपए शुल्क लगेगा। उन्होंने बताया कि स्वयं की साइकिल लेकर चलाने वाले को 50 रुपए व नगर निगम की साइकिल लेकर चलाने वाले को 100 रुपए प्रति दो घंटे के लिए देना होगा। समूह में साइकिल चलाने के लिए अलग से शुल्क देना होगा। शैलपर्ण उद्यान, भंवरताल पार्क में मॉर्निंग वॉक पर सुबह छह बजे से 10 बजे तक सीनियर सिटीजन के अलावा सभी से 300 रुपए मासिक शुल्क के पास जारी किए जाएंगे।

IMAGE CREDIT: patrika

शूटिंग के लिए भी शुल्क
शहर के कलाकारों और सिने प्रेमियों तथा फोटो, वीडियोग्राफर्स के लिए भी नगर निगम ने बुरी खबर दी है। प्री वेडिंग, बर्थ डे, व्यक्तिगत फ ोटो शूट, व्यावसायिक फ ोटो शूट व फिल्म की शूटिंग के लिए हर दिन दो हजार रुपए शुल्क लगेगा। इस निर्णय को लोगों ने नगर निगम अधिकारियों का तुगलकी फरमान बताया है।