24 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चक्रवाती तूफान निवार के असर से कांपा MP, मौसम विभाग की चेतावनी अभी और गिरेगा temperature

चक्रवाती तूफान निवार के असर से कांपा MP, मौसम विभाग की चेतावनी अभी और गिरेगा temperature
less than 1 minute read
Google source verification

जबलपुर। चक्रवात निवार का असर अब प्रदेश में दिखने लगा है। गुरुवार शाम से चलीं ठंडी तेज हवाओं का असर शुक्रवार सुबह देखने मिला। कोहरे से सूरज ढंका हुआ है। 9 बजे तक सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए हैं। वहीं शीत लहर के चलते लोग कम ही बाहर निकल रहे हैं। ठंड से पूरा शहर कांप रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में पारा अभी और नीचे जा सकता है। जिससे कड़ाके की ठंड से ठिठुरन बढ़ जाएगी।

‘निवार’ का असर, छाए रहे हल्के बादल
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान निवार के असर से गुरुवार को शहर में मौसम में परिवर्तन आया। आसमान में हल्के बादल छाए। धूप कमजोर पकडऩे के साथ ही बादलों की आवाजाही से ठंडी हवा का प्रभाव कम हो गया। सुबह और शाम, दोनों समय पर पारे में उछाल आया। इससे दोपहर में ठंडक कम महसूस हुई है। रात और भोर में अभी भी ठंड ज्यादा बनी हुई है। तूफान के असर से सम्भाग के कुछ जिलों में गुरुवार को तेज हवा चलीं। शुक्रवार अंचल में कहीं-कहीं को गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा की सम्भावना है। इसके प्रभाव से शुक्रवार को शहर के मौसम में भी अंतर आने का अनुमान है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया। उत्तरी दिशा की हवा के कारण रात में ठंड महसूस हुई। लेकिन यह भी अन्य दिनों के मुकाबले कम रही।