
cold weather in ajmer
जबलपुर. पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होते ही मौसम में सोमवार को परिवर्तन आया। हल्के बादल छंटते ही आयी उत्तरी हवा ने सिहरन बढ़ाई। तापमान में गिरावट आयीं। ठंड बढऩे के साथ ही घना कोहरा पड़ा। सुबह के समय कोहरे के कारण विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर रह गई। सुबह लगभग 10 बजे तक शहर धुंधला नजर आया। सडक़ों से गुजरने वाले वाहन लाइट जलाकर निकलें। शाम होते तक पहाड़ी राज्यों से आने वाली ठंडी हवा की गति बढ़ गई। औसतन 4-5 किमी प्रतिघंटा की गति से उत्तरी हवा चली। इससे रात तक जाड़ा बढ़ गया। सडक़ किनारे और कुछ चौराहों पर अलाव जलें। सर्द हवा और ठंड से राहत के लिए लोग जतन करते रहे। राहगीर गर्म कपड़ें लपेटकर निकलें।
3.9 डिग्री सी तक लुढक़ा पारा-
पहाड़ी राज्यों से आ रही ठंडी हवा से मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट आयीं। शहर में 3.9 डिग्री सेल्सियस तक पारा लुढक़ा। अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 27.3 और न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस था। तापमान में सोमवार को कमी आयी। अधिकतम स्तर पर 3.9 डिग्री सी की गिरावट के साथ तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। यह सामान्य से दो डिग्री कम बना रहा। न्यूनतम स्तर पर 1.3 डिग्री सी लुढक़ कर पारा 11.5 डिग्रीसी हो गया. यह सामान्य से सिर्फ एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा बना रहा। सुबह के समय में आद्र्रता 93 और शाम को 62 प्रतिशत थीं।
अभी दो-तीन दिन रहेगी सर्दी-
मौसम विज्ञान केन्द्र में वैज्ञानिक सहायक देवेन्द्र कुमार तिवारी के अनुसार सोमवार को हवा की दिशा उत्तरी होने से तापमान में गिरावट आयी है। पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के बाद आसमान साफ है। आने वाले दो-तीन दिन अभी मौसम शुष्क बना रहने की सम्भावना है। इस दौरान तापमान में गिरावट जारी रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान में दो दिन में तीन से पांच डिग्री सी तक गिरावट आ सकती है। मंगलवार को सुबह के समय भी हल्के से मध्यम कोहरा रहने की सम्भावना है। तीन दिन बाद मौसम में फिर से परिवर्तन हो सकता है।
Published on:
25 Jan 2021 07:39 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
