23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पान की शौकीन पत्नी को पति ने खिला दिया जहरीला पान, ले ली जान

पान की शौकीन पत्नी को पति ने खिला दिया जहरीला पान, ले ली जान  

less than 1 minute read
Google source verification
paan lovers beautiful wife death from poison paan

paan lovers beautiful wife death from poison paan

जबलपुर। बरगी थाना क्षेत्र में एक युवक ने विवोहत्तर संबंध के चलते अपनी पत्नी को जहरीला जूस और पान खिलाकर मार डाला। नवविवाहिता की संदिग्ध मौत पर मायके पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने जांच की तो साजिश उजागर हुई। नवविवाहिता को दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रुप से प्रताडि़त किए जाने की शिकातय भी मायके पक्ष की ओर से की गई है। प्रकरण में आरोपी पति सहित ससुराल के चार सदस्यों पर अपराध पंजीबद्ध करते हुए गिरफ्तार किया गया है।

पत्नी को जहरीला जूस व पान खिलाकर ली जान

सीएसपी बरगी रवि चौहान के अनुसार तिलवारा शास्त्री नगर निवासी 38 वर्षीय देवेन्द्र उर्फ गोलू पटेल ने 4 नवंबर को शिकायत की थी उसकी चचेरी बहन प्रियंका का विवाह मार्च, 2019 को बरगी निवासी राहुल पटेल से हुआ था। 22 नवंबर को रात में पति ने जूस पीने एवं पान खाने को दिया था। उसके सेवन के बाद प्रियंका को उल्टियां हुई और हालत में सुधार ना होने पर तीन दिन बाद नागपुर ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान 28 वर्षीय प्रियंका की मौत हो गई।

संदिग्ध मौत पर प्रकरण को जांच में लिया गया। मृतका के मायके पक्ष के बयान में यह बात आयी कि दहेज में चारपहिया वाहन ना देने पर पति रोहित उर्फ राहुल, सास विमला, ससुर भृगुनाथ, देवर रोहन ताना मारते थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।