18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लग्जरी कार में चलने वाली ये महिला नेत्री चलने लगी बैलगाड़ी से- देखें वीडियो

लग्जरी कार में चलने वाली ये महिला नेत्री चलने लगी बैलगाड़ी से- देखें वीडियो

2 min read
Google source verification
petrol price today in mp

petrol price today in mp

जबलपुर.पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेसजनों ने शुक्रवार को भी शहर के कई इलाकों में विरोध जारी रखा। कहीं बैलगाड़ी यात्रा निकाली, कहीं पैदल यात्रा निकाली। शहर महिला कांग्रेस कमेटी की नगर अध्यक्ष रेखा विनोद जैन के संयोजन में सिविक सेंटर में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा के सामने से बैलगाड़ी यात्रा निकाली गई, जो टॉउनहाल पहुंचकर पूर्ण हुई। यात्रा में इंदिरा पाठक तिवारी, कमलेश यादव, विनीता यादव, संगीता त्रिपाठी, बलविंदर मान, रजनी निगम शामिल थीं।

about-

पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का शहर के कई इलाकों में प्रदर्शन
बैलगाड़ी की सवारी कर जताया विरोध, पैदल यात्रा निकाली

रिक्शा रैली निकाली
पं. मोतीलाल नेहरू ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शाम चार बजे गोपाल होटल चौक से नारायण चौक चुंगी चौकी होते हुए कांचघर चौक तक कांग्रेसजनों ने पैदल व रिक्शा रैली निकाली। कार्यकर्ताओं ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार पेट्रोलियम पदार्थों पर लगातार ज्यादा टैक्स वसूल रही है। यात्रा में रमेश चौधरी, राजू उपाध्याय, विनय सक्सेना, मुन्ना बेन, रामजी प्रजापति शामिल थे।

मशाल जलाकर विरोध प्रदर्शन
केन्द्र की भाजपा सरकार महंगाई, आतंकवाद, भ्रष्टाचार, कालेधन पर नकेल कसने में पूरी तरह नाकामयाब रही है। जनता अपने को ठगा महसूस कर रही है। फिर भी सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है। ये आरोप लगाते हुए कांग्रेसजनों ने पेट्रोल, डीजल मूल्यवृद्धि के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान अनुभा शर्मा, पुष्पा पटेल, ऊ षा महाजन, कुमुद, मनीषा मौजूद थीं।

पेट्रोल-डीजल मूल्यवृद्धि का शहर भर में होगा विरोध
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर मंडल व सेक्टर स्तर पर कांग्रेस विरोध प्रदर्शन करेगी। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस के बल्देवबाग स्थित कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया की २७ मई को सेक्टर व मंडल स्तर पर नव नियुक्त पदाधिकारी आमसभा करेंगे।
इसके बाद पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक में मतदाता सूची को लेकर भी कांग्रेस नगर अध्यक्ष दिनेश यादव ने पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष लखन घनघोरिया, नरेश सराफ, कैलाश तिवारी, सतीश उपाध्याय, टीकाराम कोष्टा, झल्लेलाल जैन, मुकेश राठौर शामिल थे।