27 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

divorced lady को प्रेमजाल में फंसाया और उसके साथ बनाए संबंध

प्राइवेट जॉब करने वाली 34 वर्षीय महिला शादी के नाम पर हवस का बनी शिकार
2 min read
Google source verification
physical relation made by cheating her boyfriend with divorced woman,sexually harassed by a man 34 year old woman doing private job,34 year old woman doing private job sexually harassed by a man ,can a man be sexually harassed by a woman,male harassment in india,divorce in india,divorce women's chat,divorced womens for marriage,divorced women friend,divorced women friend chating by her,married and hanging out with single friends,boyfriend cheating,boyfriend cheating signs in hindi,divorce lady intimate,sexless marriage grounds for divorce,divorce ladt rape by her boyfriend,divorce woman raped her boyfriend,rape case,gang rape case in jabalpur,rape case in jabalpur,gange rape case in bhopal,gang rape,jabalpur police,Jabalpur Police sp,

physical relation made by cheating her boyfriend with divorced woman

जबलपुर। गोरखपुर क्षेत्र में रहने वाली एक 34 वर्षीय महिला की उसके जान-पहचान के एक युवक से दोस्ती थी। महिला का तलाक होने के बाद युवक ने उससे शादी का प्रस्ताव रखा। पहले से जान-पहचान होने के कारण महिला ने तुरंत युवक के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। इसके बाद दोनों साथ में घूमने-फिरने लगे। अकेले में मिलने-जुलने लगे। इस बीच सूनेपन का फायदा उठाकर युवक ने तलाकशुदा महिला के साथ संबंध बना लिए। इसके बाद जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया तो युवक ने इनकार कर दिया। महिला की शिकायत पर गोरखपुर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
पति को दे चुकी है तलाक
पुलिस के अनुसार गोरखपुर क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने एक युवक द्वारा दैहिक शोषण किए जाने की शिकायत दी है। शिकायत के मुताबिक महिला का पूर्व पति से तलाक हो चुका है। उसके बाद से वह अकेली रह रही है। वह एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है। दुराचार का आरोपी उसका ही दोस्त है। दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे।
3 साल से दे रहा था धोखा
पुलिस के अनुसार महिला ने शिकायत में बताया है कि आरोपित ने उसे वर्ष २०१४ में शादी का प्रस्ताव दिया था। उसके बाद से वह उसका लगातार दैहिक शोषण कर रहा है। मना करने पर जल्द शादी करने का वादा करता था। युवक ने तीन वर्ष की अवधी दौरान कई बार उसके साथ दुराचार किया। लेकिन जब भी महिला उससे शादी के लिए कहती थी वह कोई न कोई बहाना बनाकर बात को टाल देता था।
रामपुर छापर निवासी है आरोपित
पुलिस के अनुसार एक महिला की शिकायत पर रामपुर छापर निवासी मृगेंद्र विश्वकर्मा के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया है। वह तलाकशुदा महिला को लंबे समय से शादी का झांसा दे रहा था। इस दौरान उसके कई बार झूठ बोलकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। मामले में आरोपित मृगेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।