वाट्सअप, एफबी पर किया ब्लॉक
पुलिस के अनुसार युवक शोरूम से नौकरी छोडऩे के बाद भी गुपचुप तरीके से युवती से मुलाकात करता था। उनकी मुलाकातें लगातार होती रहती थी। करीब एक महीने पहले इंद्रेश ने युवती से अचानक बातचीत करना बंद कर दिया। युवती ने उससे शादी के संबंध में पूछा तो इंद्रेश ने उसे फेसबुक और वॉट्सएप से भी ब्लॉक कर दिया। युवती ने इंद्रेश के घर पहुंचकर बात की तो वह उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। जिससे तंग होकर युवती ने पुलिस में शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने धारा 376, 506 का अपराध दर्ज कर आरोपी इंद्रेश सेठी की तलाश शुरू कर दी है।