जबलपुर। नदियों के किनारे पिंडदान करने की परंपरा सनातन काल से चली आ रही है। देश में कई नदियों के किनारे पिंडदान किया जाता है, लेकिन सबसे अधिक पुण्य गया में पिंडदान करने से मिलता है। कहा जाता है यहां भगवान श्री राम ने अपने पिता दशरथ की आत्म शांति के लिए पिंडदान किया था। गरूड़ पुराण में लिखा गया है कि गया जाने के लिए घर से निकलने पर चलने वाले एक-एक कदम पितरों के स्वर्गारोहण के लिए एक-एक सीढ़ी बन जाता है। जबलपुर व प्रदेश के कई जिलों के हजारों लोग माँ नर्मदा में पिंडदान करते हैं। कहा जाता है की इन्द्र ने सबसे पहले अपने पितरों को मोक्ष भेजने के लिए यही नर्मदा में पिंडदान किया था।