
Treatment will be done with plasma therapy in bhilwara
जबलपुर। कोरोना संक्रमण से लड़ाई में मरीजों को बेहतर सुविधा देने के लिए सोमवार को मेडिकल में प्लाज्मा थैरेपी की शुरुआत हुई। पहले दिन कोरोना पीडि़त दो गम्भीर संक्रमितों को प्लाज्मा थैरेपी दी गई। इसके लिए जरूरी जांच करने के बाद संक्रमित को स्वस्थ्य को चुके कोरोना पीडि़त की एंटीबॉडी दी गई। ताकि, उसके रक्तमें एंटीबॉडी मिलकर वह कोरोना संक्रमण से मजबूती से लड़ सकें। कोरोना के गम्भीर मरीजों को बचाने के लिए प्लाज्मा थैरेपी देने की तैयारियां कॉलेज में एक सप्ताह पहले शुरूकी गई थीं। इसके अलावा एक निजी अस्पताल में भर्ती दो कोरोना संक्रमितों की भी प्लाज्मा थैरेपी की गई है।
दो गम्भीर मरीजों को जांच के बाद दी गई एंटीबॉडी
ऑक्सीजन पर है दोनों मरीज -
मेडिकल में भर्ती जिन कोरोना संक्रमित को प्लाज्मा थैरेपी दी गई, उनमें 66 वर्षीय और 55 वर्षीय पुरुष हैं। दोनों ऑक्सीजन पर हैं। संक्रमण से उबारने के लिए एंटीबॉडी की आवश्यकता को देखते हुए दोनों की प्लाज्मा थैरेपी की गई है। विशेषज्ञ चिकित्सक लगातार संक्रमित के स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे हैं। सोमवार को पहली बार हुई थैरेपी की प्रक्रिया प्लाज्माथैरेपी मेडिसिन एवं पल्मोनरी मेडिसिन विभाग के विशेषज्ञों की देखरेख में हुई। इस टीम में डॉ. जितेंद्र भार्गव, डॉ. ऋतु गुप्ता, डॉ. नीरज जैन, डॉ. मयंक और डॉ. प्रगति शामिल हैं।
ज्यादा संख्या में चाहिए प्लाज्मा - शहर में कोरोना से स्वस्थ्य हो चुके अभी तक छह व्यक्तियों ने ही प्लाज्मा दान किया है। मेडिकल में सोमवार को बी और एबी पॉजिटिव समूह के प्लाज्मा दिया गया है। अभी प्लाज्मा बैंक में आठ यूनिट एंटीबॉडी है। गम्भीर कोरोना मरीजों की लगातार संख्या बढऩे और कोरोना से मौतें रोकने के लिए स्वस्थ्य हो चुके लोगों के ज्यादा संख्या में प्लाज्मा दान करने की जरूरत है।
स्वस्थ्य हो चुके मरीज बचा सकते हैं दूसरे संक्रमितों की जिंदगी
देश में दूसरे शहरों में प्लाज्मा थैरेपी से कई गम्भीर कोरोना संक्रमित स्वस्थ्य हुए हैं। इस थैरेपी के लिए कोरोना से स्वस्थ्य हो चुके मरीजों के रक्तसे लिए गए प्लाज्मा की आवश्यकता होती है। कोरोना को मात देने के लिए मेडिकल में कोरोना प्लाज्मा बैंक बनाया गया है। वहां, प्लाज्मा दान के इच्छुक कोरोना से स्वस्थ्य हो चुके व्यक्ति का पहले जरूरी स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है।
Published on:
11 Aug 2020 11:53 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
