16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे भाजपा नेता की थाने में पिटाई, मच गया हडक़ंप

पनागर थाने में हुई घटना, पुलिस कर्मी लाइन अटैच
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Prem Shankar Tiwari

•

Updated: 17 Nov 2018, 7:03 PM IST

police beaten up BJP leader

रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे भाजपा नेता की थाने में पिटाई

जबलपुर। पनागर थाने में शनिवार को भाजपा नेता की पिटाई का मामला सामने आया है। बताया गया है कि रिश्तेदारों के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष के साथ यहां पुलिस ने मारपीट की। थाने में हुई इस घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता जमा हो गए। घंटो चले हंगामे के बाद पुलिस अधिकारियों ने आरोपित आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया। तब जाकर किसी तरह मामला शांत हुआ।

बेल्ट व डंडे से पीटा
जानकारी के अनुसार युवा मोर्चा पश्चिम मंडल अध्यक्ष विनय पटेल रिश्तेदार के साथ शुक्रवार दोपहर को शिकायत दर्ज कराने पनागर थाने गया था। वहां ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए विवरण बताने लगा। शिकायत में बताया कि आरोपी कुल्हाड़ी से मारने पहुंचा था। बजाय यह लिखने के आरक्षक नरेंद्र राजपूत रिपोर्ट में हंसिया लिख रहा था। जिस पर विनय ने आपत्ति की तो उनके बीच कहा-सुनी शुरू हो गयी। आरक्षक ने विनय की थाने में ही बेल्ट व डंडे से पिटाई कर दी। विनय का हाथ फ्रैक्चर हो गया। इसकी खबर मिलते ही बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि जमा हो गए।

आरक्षक लाइन अटैच
मंडल अध्यक्ष के साथ पिटाई को लेकर थाने में हंगामा मच गया। आक्रोशित कार्यकर्ता आरक्षक को लाइन अटैच करने की मांग पर अड़ गए। दो घंटे तक चले मान-मनौव्वल के बाद टीआई संदीप अयाची ने वरिष्ठ अधिकारियों को वस्तुस्थिति से अवगत कराया। इसके बाद आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया गया। इसके बाद कहीं जाकर कार्यकर्ता शांत हुए।

ये थी घटना
पनागर के बम्हौरी गांव निवासी भूरेलाल पटेल के घर के पीछे स्थित बाड़ी में पड़ोस के उमेश तिवारी पेड़ की कटाई कर रहे थे। मना करने पर उमेश और उसका बेटा मनोहर ने कुल्हाड़ी से भूरेलाल पर वार कर दिया। इस हमले में उसका हाथ कट गया। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे तो दोनों ने उनके साथ भी मारपीट की। घटना में घायल पक्ष मंडल अध्यक्ष विनय पटेल के रिश्तेदार हैं। इसी मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए विनय पटेल रिश्तेदारों के साथ थाने पहुंचे थे।