16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मरने के बाद फिर से जीवित हो गए भाजपा नेता, हर कोई हैरान, RML में भर्ती कराया

दिल्ली से आगरा ला रहे थे, लेकिन अचानक ही फिर से जीवित हो उठे। अब वे राम मनोहर लोहिया अस्पताल, दिल्ली में भर्ती हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 10 Nov 2018, 7:09 AM IST

Braj mohan joshi

Braj mohan joshi

आगरा। एक बार मरने के बाद फिर से जीवित हो उठने के अनेक किस्से प्रकाश में आते हैं। फिरोजाबाद में एक बुजुर्ग के साथ ऐसा ही हुआ। अब भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष बृजमोहन जोशी के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दिल्ली से आगरा ला रहे थे, लेकिन अचानक ही फिर से जीवित हो उठे। अब वे राम मनोहर लोहिया अस्पताल, दिल्ली में भर्ती हैं।

यह भी पढ़ें

तीन-लोक नौ खण्ड में गुरु से बड़ा न कोय.. गुरु की महिमा जाननी है तो जरूर पढ़िए ये कहानी

बुखार से पीड़ित

बृजमोहन जोशी बुखार से पीड़ित हैं। उनके बेटे मोहित जोशी ने बताया कि सात नवम्बर को उन्हें बीएल कपूर अस्पताल, करौल बाग, दिल्ली में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में डेंगू की पुष्टि की। गुरुवार को प्लेटलेट्स घटकर छह हजार रह गई थीं। शुक्रवार की शाम को तबियत अधिक खराब हो गई। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। आगरा में भाजपा नेता शोक प्रकट करने लगे। उनके अंतिम संस्कार की तैयारी की जाने लगी। भाजपा के जिला अध्यक्ष श्याम भदौरिया दल-बल के साथ दिल्ली पहुंच गए। उनके साथ संतोष कटारा, रामकुमार शर्मा, सत्यदेव दुबे, गिर्राज कुशवाहा आदि भी हैं।

यह भी पढ़ें

तेंदुए का मिला शव, आपसी संघर्ष में मौत की संभावना, पीएम के बाद बिसरा सुरक्षित

रास्ते में हृदय धड़कने लगा

मोहित जोशी न बताया कि पिताजी को एम्बुलेंस से आगरा लाया जा रहा था। रास्ते में एम्बुलेंस में बैठे चिकित्सक ने बताया कि हृदय धड़क रहा है। इसके बाद उन्हें वापस दिल्ली ले जाया गया। मनोहर लोहिया अस्पताल, दिल्ली में भर्ती कराया गया है। वहां उनका इलाज चल रहा है। ब्रेनहेमरे की शिकायत भी पाई गई है।

यह भी पढ़ें

कद्दावर बसपा नेता रामवीर उपाध्याय और पत्नी सीमा उपाध्याय पर उनके छोटे भाई ने लगाए गंभीर आरोप

कौन हैं बृजमोहन जोशी

बृजमोहन जोशी का चांदनी चौक दिल्ली में साड़ी का शोरूम है। वे भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर बाह विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ चुके हैं। बाहरी होने के कारण उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वैसे से मूल रूप से बाह के गांव शाहपुर ब्राह्मण के निवासी हैं। चुनाव लड़ने के बाद वे लगातार बाह क्षेत्र में सक्रिय हैं। फतेहपुर सीकरी से विधायक चौधरी उदयभान सिंह के खासे निकट हैं।