बता दें कि बसपा के कद्दावर नेता रामवीर उपाध्याय को हाथर, आगरा, अलीगढ़ सहित पश्चिममी उत्तर प्रदेश में बड़े नेता के तौर पर जाना जाता है। उनकी यहां खासी पकड़ मानी जाती है खासकर ब्राह्मणों में। रामवीर उपाध्याय ऐसे नेताओं में शुमार हैं जिनके परिवार के लगभग सभी सदस्य राजनीति में हैं। पत्नी से लेकर भाई सभी राजनीति में। इन सबको रामवीर उपाध्याय ही राजनीति में लाए। यह पहला मौका है जब रामवीर उपाध्याय के परिवार की रार खुल कर सामने आई है।