एकता कपूर ने दिया पहला मौका
ह्रषिकेश बताते हैं कि एकता कपूर ने सीरियल के लिए पहला मौका दिया, जिसके बाद लगातार सीरियल्स करते गए। एडवरटिजमेंट को देखते हुए एकता कपूर ने ह्रषिकेश को सीरियल के लिए चुना था। इसके चलते उन्होंने सीरियल कोई अपना सा में विशाल गिल का लीड रोल निभाया। इसके बाद कहानी तेरी मेरी, साक्षी, पिया का घर, कामिनी-दामिनी, सीआईडी, विवाह शक्ति, शादी स्ट्रीट, पोरस जैसे सीरियल्स में भी काम किया है।