27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Jabalpur / प्रदोष व्रत पूजा का शुभ मूहूर्त एवं चौघडिय़ा, देखें गुरुवार का पंचांग

प्रदोष व्रत पूजा का शुभ मूहूर्त एवं चौघडिय़ा, देखें गुरुवार का पंचांग

pradosh vrat puja time: प्रदोष व्रत पूजा का समय, आज पंचांग के साथ मुहूर्त
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 26 Sep 2019, 10:20 AM IST

panchang.jpg

प्रदोष व्रत पूजा का समय, आज पंचांग के साथ मुहूर्त

pradish vrat vidhi jabalpur/ शुभ विक्रम संवत् : 2076, संवत्सर का नाम : परिधावी, शाके संवत् : 1941, हिजरी संवत् : 1441,मु.मास: मुहर्रम तारीख 26, अयन : दक्षिणायन, ऋतु : शरद, मास : आश्विन, पक्ष : कृष्ण,
तिथि - प्रात: 7.32 तक भद्रा तिथि द्वादशी उपरंात जया तिथि त्रयोदशी रहेगी। भद्रा तिथि सभी प्रकार के मांगलिक कार्य हेतु शुभ तथा मंगलकारी मानी जाती है। इस तिथि में राजकीय कार्य, विवाह, कलारंभ, वास्तु, गृहप्रवेश, जलाशयारंभ, विग्रहकार्य, आभूषण निर्माण जैसे कार्य शुभ माने जाते हैं। वहीं जया तिथि मांगलिक कार्य हेतु शुभ एवं मंगलकारी मानी जाती है।
योग- प्रात: 7.26 तक सिद्ध उपरंात साध्य योग रहेगा। दोनों ही योग शुभ तथा मंगलकारी माने जाते हैं।
विशिष्ट योगर्- आज भद्रा तिथि द्वादशी में पत्र लेखन, मित्र मिलन, सेवारंभ वाणिज्य व्यापार से जुड़े कार्य शुभ रहेंगे।
करण- सूर्योदय काल से तैतिल उपरंात गर तदनंतर वणिज करण का प्रवेश होगा। करण सामान्य है।

नक्षत्र- उग्रक्रूरसंज्ञक ऊध्र्वमुख गंडातमूलक नक्षत्र मघा रात्रि 2.35 तक उपरंात ऊध्र्वमुख नक्षत्र पूर्वाफाल्गुनी रहेगा। मघा नक्षत्र सभी प्रकार के मांगलिक कार्य हेतु शुभ तथा मंगलकारी माना जाता है। इस नक्षत्र में यात्रा, प्रतिष्ठा, कारीगरी, वास्तु पूजन, पुष्टता, आभूषण निर्माण, अलंकार तथा विद्या संगीत से जुड़े कार्य अत्यंत शुभ माने जाते हैं।
शुभ मुहूर्त - ंआज गर्भाधान, अन्नप्रासन, नामकरण, वाद्यकलारंभ, विपणि व्यापार, क्रय विक्रय, पौधरोपण, आवेदन पत्र लेखन, वास्तु पूजन जैसे कार्य शुभ माने जाते हैं।
श्रेष्ठ चौघडि़ए - आज प्रात: 6.00 से 7.30 शुभ दोपहर 10.30 से 3.00 चर, लाभ, अमृत तथा रात्रि 6.00 से 9.00 चर तथा अमृत की चौघडिय़ा शुभ तथा मंगलकारी रहेगी।
व्रतोत्सव- आज : त्रयोदशी श्राद्ध तथा प्रदोष व्रत का व्रत व्रतोत्सव पर्व रहेगा। भगवान शिव की आराधना परम कल्याणकारी रहेगी।
चन्द्रमा : दिवस रात्रि पर्यंत तक सूर्य प्रधान राशि सिंह राशि में संचरण करेगा।

ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन: सूर्य के कन्या राशि में गुरु वृश्चिक राशि में तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर स्थित हैं, सूर्य का उ.फाल्गुनी नक्षत्र में संचरण रहेगा।
दिशाशूल: आज का दिशाशूल दक्षिण दिशा में रहता है, इस दिशा की व्यापारिक यात्रा को यथा संभव टालना हितकर है। चन्द्रमा का वास पूर्व दिशा में है, सन्मुख एवं दाहिना चन्द्रमा शुभ माना जाता है। राहुकाल: दोपहर 1.30.00 बजे से 3.00.00 बजे तक। (शुभ कार्य के लिए वर्जित)
आज जन्म लेने वाले बच्चे
आज जन्मे बालकों का नामाक्षर मा,मी,मू, अक्षर से आरंभ कर सकते हैं। मघा नक्षत्र में जन्मे बालकों की राशि सिंह होगी। राशि स्वामी सूर्य तथा रजतपाद पाया में जन्म माना जाएगा। सिंह राशि के जातक प्राय: बुद्धिमान, उत्साही, जलयात्रा प्रेमी, न्यायप्रिय, चंचल, मितव्ययी, मिलनसार, आकर्षक समानतावादी, निपुण, साहसी, लोकप्रिय तथा परोपकारी शिक्षा के क्षेत्र में सफल होते हैं।