
President Ramnath Kovind
जबलपुर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शनिवार सुबह जबलपुर आएंगे। वे मानस भवन में आयोजित ऑल इंडिया स्टेट ज्यूडिशियल एकेडमी डायरेक्टर्स रिट्रीट के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एक घंटे से ज्यादा समय तक रहेंगे। शाम को आधा घंटे तक नर्मदा महाआरती व पूजन में शामिल होंगे। हाईकोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में डेढ़ घंटे रहेंगे।
शनिवार
- 8 बजे सुबह राष्ट्रपति भवन से रवाना होंगे।
- 8.15 बजे पालम एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
- 8.25 बजे जबलपुर के लिए रवाना होंगे।
- 9.40 पर डुमना पहुंचेंगे।
- 9.50 पर सर्किट हाउस के लिए रवाना होंगे।
- 10.10 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे।
- 10.50 बजे मानस भवन पहुंचेंगे।
- 12 बजे सर्किट हाउस के लिए रवाना होंगे।
- 12.05 पर सर्किट हाउस पहुंचेंगे।
- 6.30 बजे शाम ग्वारीघाट के लिए रवाना होंगे।
- से 7.15 तक नर्मदा महाआरती में शामिल होंगे।
- 7.30 पर हाईकोर्ट पहुंचेंगे।
- 9 बजे सर्किट हाउस के लिए रवाना होंगे।
रविवार
- 9.30 बजे सुबह सर्किट हाउस से एयरपोर्ट रवाना होंगे।
- 10 बजे दमोह के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे।
- 10.30 बजे दमोह पहुंचेंगे।
- 10.40 पर हेलीपेड से रवाना।
- 11.10 पर सिंग्रामपुर स्थित रानी दुर्गावती की प्रतिमा स्थली पहुंचेंगे।
- 11.20 पर सिंग्रामपुर से रवाना।
- 11.25 पर जनजातीय सम्मेलन में शामिल होंगे।
- 12.30 पर रवाना होंगे।
- 1 बजे हेलीपेड पहुंचेंगे।
- 1.10 पर दमोह से रवाना होंगे।
- 1.40 पर डुमना एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
- 1.50 पर दिल्ली के लिए रवाना।
- 3.05 बजे दिल्ली पहुंचेंगे।
राष्ट्रपति की अगवानी करेंगी राज्यपाल आनंदीबेन
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शुक्रवार को शहर पहुंचेंगी। वे डुमना विमानतल से शाम 4.30 बजे वीकल फैक्टरी जबलपुर के इंस्पेक्शन बंगला पहुंचेंगी। शनिवार छह मार्च को सुबह 9.30 बजे डुमना एयरपोर्ट पर वे राष्ट्रपति की अगवानी करेंगी। सुबह 11 बजे मानस भवन में आयोजित ऑल इंडिया स्टेट ज्यूडिशियल ऐकेडमीज डायरेक्टर्स रिट्रीट प्रोग्राम में व शाम 7 बजे ग्वारीघाट में नर्मदा महाआरती में शामिल होंगी। राज्यपाल पटेल शाम 7.45 बजे हाईकोर्ट परिसर स्थित ओवल हॉल में आयोजित सेरेमोनियल डिनर प्रोग्राम में शामिल होने के बाद रात 9.30 बजे वीएफजे इंस्पेक्शन बंगला पहुंचेंगी। अगले दिन रविवार 7 मार्च को सुबह 9.20 बजे डुमना विमानतल से हेलीकॉप्टर से दमोह जिले के ग्राम जलहरी के लिए रवाना होंगी। राज्यपाल रविवार को ही दोपहर 2.05 बजे वापस डुमना विमानतल आएंगी। वे राष्ट्रपति को विदा करने के बाद दोपहर 2.45 बजे उत्तरप्रदेश के राजकीय विमान से लखनऊ रवाना होंगी।
Published on:
05 Mar 2021 05:20 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
