31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुणे सड़क हादसे में जबलपुर की बेटी ने गंवाई जान

पुणे सड़क हादसे में जबलपुर की बेटी ने गंवाई जान
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 21 May 2024, 12:06 PM IST

Pune Porsche accident

Pune Porsche accident

जबलपुर. पुणे के कल्याणी नगर एयरपोर्ट रोड पर शनिवार देर रात तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से शक्ति नगर सैनिक सोसायटी निवासी अश्वनी कोष्टा (26) की मौत हो गई। युवती दोस्त के साथ बाइक से जा रही थी। पुणे के येरवड़ा थाना पुलिस ने आरोपी कार चालक पर प्रकरण दर्ज किया है। अश्वनी मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के एमडी कार्यालय में पदस्थ सुरेश कुमार कोष्टा की बेटी थीं। वे पुणे में रह रहीं थी। वहां एक कम्पनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थीं। शनिवार रात वह अपने दोस्त अनीश अवधिया के साथ कहीं गई थी। दोनों बाइक में थे। पुणे के कल्याणी नगर के पास तेज रफ्तार लग्जरी कार ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर के साथ अश्वनी कई फीट उछलकर सड़क पर जा गिरी। अनीश भी बाइक समेत गिर गया। घटना में दोनों को गंभीर चोटें आई। उन्हें अस्पताल ले जाया जाता, इसके पहले दोनों की मौत हो गई। जानकारी लगते ही परिजन पुणे पहुंचे। परिजन शव लेकर सोमवार शाम जबलपुर आए। मंगलवार को गौरीघाट में अंतिम संस्कार होगा।

कोर्ट की चार शर्तें…

  • आरोपी ‘सड़क दुर्घटना के प्रभाव और समाधान’ पर कम से कम 300 शब्दों में निबंध लिखेगा।
  • 15 दिन ट्रैफिक पुलिस की मदद करेगा।
  • मनोचिकित्सक से इलाज कराएगा।
  • आरोपी के सामने भविष्य में दुर्घटना हुई तो पीड़ितों की मदद करनी होगी।

हादसे पर निबंध लिखो… नाबालिग को जमानत

पुणे. हादसे के 14 घंटे में ही पुणे के जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने नाबालिग को हादसे पर निबंध लिखने की सजा सुनाते हुए जमानत दे दी। पुलिस ने आरोपी को बालिग मानने का अनुरोध किया, पर बोर्ड ने इनकार कर दिया। पुलिस हाईकोर्ट में चुनौती देगी। पुलिस के मुताबिक 17 साल का नाबालिग पुणे के बड़े बिल्डर का बेटा है।