बता दें कि, पश्चिम मध्य रेल के जबलपुर मुख्यालय की ओर से इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। अभी तक लोग बड़े स्टेशनों से ही ग्रुप टिकट करवा सकते थे, लेकिन अब रीवा, सतना, मैहर, कटनी, नरसिंहपुर, करेली, पिपरिया, दमोह, सागर से भी ग्रुप टिकट करवा सकेंगे।