scriptराम मंदिर निर्माण के लिए सम्पर्क महा अभियान का हुआ शंखनाद | Ram Mandir Nirman Abhiyan Jabalpur | Patrika News

राम मंदिर निर्माण के लिए सम्पर्क महा अभियान का हुआ शंखनाद

locationजबलपुरPublished: Feb 01, 2021 06:08:37 pm

Submitted by:

Sanjay Umrey

संतों ने ग्वारीघाट में किया शुभारम्भ

संतों ने ग्वारीघाट में किया शुभारम्भ

राम मंदिर निर्माण के लिए सम्पर्क महा अभियान का हुआ शंखनाद

राम मंदिर निर्माण के लिए सम्पर्क महा अभियान का हुआ शंखनाद
संतों ने ग्वारीघाट में किया शुभारम्भ
जबलपुर। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण कार्य में जन-जन की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए रविवार से महाकोशल प्रांत के 21 जिलों में सम्पर्क महा अभियान का शंखनाद हुआ। संतों, विहिप पदाधिकारियों की मौजूदगी में ग्वारीघाट के सिद्ध घाट पर मां नर्मदा का पूजन कर शंख, घंटा, घडिय़ाल की ध्वनि के बीच सुबह नौ बजे इस महा अभियान का आगाज किया गया।
तिल चतुर्थी के शुभ दिवस पर अभियान के प्रदेश अध्यक्ष स्वामी अखिलेश्वरानंद, महाकोशल प्रांत अध्यक्ष महंत नृसिंह दास, स्वामी मुकुंद दास, स्वामी राम भारती, स्वामी कालीनंद , विहिप के प्रांत संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह चौहान, प्रांत अभियान प्रमुख आलोक सिंह चौहान, डॉ. जितेंद्र जामदार, अभियान प्रचार प्रमुख शिवनारायण पटेल सहित सभी संतों और कार्यकर्ताओं ने घाट पर उपस्थितजन से प्रभु राम के मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण का आग्रह किया। नर्मदा तट पर स्थित गुमटी संचालक भी बढ़-चढक़र स्वेछा पूर्वक निधि समर्पण अभियान में शामिल हुए।
इस अवसर पर अनंत डिके, अभिलाष पांडे, नितिन भाटिया, रूपेश नायडू , अर्पित ठाकुर, शंकरलाल काछी, संदीप शुक्ला, संजय नाहतकर, नारायण राजपूत, ऋषि कपूर सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक व विहिप कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रविदास आश्रम
रविदास समाज के प्रथम धार्मिक तीर्थ स्थल संत शिरोमणि सतगुरु रविदास आश्रम समिति नर्मदा तट ग्वारीघाट जबलपुर में महाकोशल प्रांत सह प्रचार प्रमुख शिवनारायण पटेल की अगुवाई में शंखनाद किया गया। रविदास समाज के महासचिव लखन लाल चौधरी ने समर्पण सहयोग निधि का चैक प्रभु राम के चरणों में भेंट किया। इस अवसर पर सह विभाग कार्यवाह राजकुमार पटेल, लखन लाल चौधरी, नारायण सिंह राजपूत, सुनील अवस्थी, शंकरलाल काछी, पारस आदि उपस्थित थे।
सफाईकर्मियों ने अर्पित की निधि
श्री राम मंदिर निर्माण समर्पण निधि महासम्पर्क महा अभियान का आगाज करते हुए सुहागी के सफाईकर्मी हरीश, सेवाराम व विजय ने समर्पण निधि अर्पित की। विश्व हिंदू परिषद व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत मंत्री राजेश तिवारी, प्रदीप गुप्ता, अनिल गुप्ता, उमेश शुक्ला, विजय पांडे, सुभाष तिवारी, डॉ कौशल दुबे, अखिलेश शुक्ला, निरंजन दुबे, धर्मेश चतुर्वेदी, शैलेंद्र सिंह, रोहित ठाकुर, राजकुमार पटेल, खगेंद्र द्विवेदी, श्रीकुमार नामदेव, डॉ. राजू जाधव, शैलेंद्र जोशी, प्रकाश पटेल, विनायक मिश्रा, अनिल डागौर, रवि तिवारी, सचिन रजक उपस्थित थे।
कारसेवकों को किया सम्मानित
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण अभियान टोली बरेला खंड द्वारा 1992 की कार्य सेवा में बरेला नगर से गए कारसेवकों का सम्मान किया गया। अशोक उपाध्याय, महेन्द्र जैन बब्ला, इंद्र कुमार मिश्रा का सम्मान भगवा दल केंद्र द्वारा आयोजित श्रीराम कथा बजरंग बाल विहार बरेला में किया गया। जमुना पटेल, गणेश पटेल, प्रतीक दुबे, रूबी चौकसे, सोनू सोनकर, बार्बी जैन, खुशी लाल, दीपेश, अमन सोनी, संकेत सिरिल साहिल, मोहित, राजकुमार गोंटिया, भानू नवेरिया, विशाल सिंह, अमन चौरसिया, आदि उपस्थित थे।
राम रथ का धनपुरी भव्य स्वागत
अयोध्या में होने जा रहे श्रीराम मंदिर निर्माण का राम रथ ग्राम पंचायत धनपुरी पहुंचा। जहां ग्रामवासियों ने भव्य स्वागत किया। मंदिर निर्माण के लिए समर्पण राशि दी। ग्राम पंचायत धनपुरी बस स्टैंड में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच अमित शुक्ला, मंडल प्रभारी गणेश पटेल, राजू रजक, मंडल अध्यक्ष प्रतीक दुबे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो