
Ujjain News: रामनवमी पर हवन-पूजन और पवनपुत्र हनुमानजी की उतारी आरती, कोरोना रूपी महामारी को खत्म करने के लिए की प्रार्थना
जबलपुर। श्रीराम नवमी पर 40 वर्षों से निकाली जा रही शोभायात्रा इस साल भी कोरोना संक्रमण के कारण स्थगित कर दी गई है। लेकिन, मंदिरों, देवी मठों, खेरमाई मंदिरों में वैदिक कार्यक्रम होंगे। सनातन धर्म महासभा जबलपुर के तत्वावधान में शास्त्री पुल स्थित नरसिंह मंदिर में चैत्र नवरात्र, रामनवमी महोत्सव के सम्बंध में आयोजित बैठक में यह जानकारी जगतगुरु डॉ. श्याम देवाचार्य ने दी। स्वामी नरसिंह दास महाराज ने कहा कि मंदिरों, देवी मठों में प्रशासन की गाइड लाइन के अनुसार सामाजिक दूरी और मास्क लगाकर ही मंदिरों में प्रवेश करें।
सनातन धर्म महासभा की बैठक में निर्णय, रामनवमी पर मंदिरों में होंगे वैदिक अनुष्ठान, नहीं निकलेगी शोभायात्रा
आचार्य वासुदेव शास्त्री ने बताया कि नगर पंडित सभा द्वारा नौ दिवसीय राम नाम पाठ, सप्तशती पाठ, अर्गला स्रोत का पाठ घर-घर में होगा। सनातन धर्म महासभा जबलपुर के अध्यक्ष श्याम साहनी, अशोक मनोध्या ने मंदिर समितियों से प्रशासन की गाइड लाइन के अनुसार कार्यक्रमों का आयोजन करने के लिए कहा।
गुप्तेश्वर रोड स्थित श्रीराम मंदिर के अध्यक्ष गुलशन मखीजा ने कहा कि माता की चौकी, दीदी संपूर्णा के प्रवचन, संगीत संध्या, दस दिवसीय प्रभात फेरी आदि कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं। मंदिर में पं. रामकुशल पांडे, वैदिक आचार्यों द्वारा नौ दिवसीय अखंड मानस पाठ, भगवान राम का पूजन-अर्चन किया जाएगा। अशोक मनोध्या ने कहा कि श्रीरामलीला समिति गढा के सिद्ध मंच से विश्व शांति और देशवासियों को कोरोना से बचने के लिए राम नाम मंत्र का जाप किया जाएगा। रामलीला समिति ने धंनवतरि नगर से निकाली जाने वाली शोभायात्रा निरस्त कर दी है।
बैठक में आचार्य वासुदेव शास्त्री, श्याम साहनी, अशोक मनोध्या, चंद्रकुमार भनोत, अनिल तिवारी, विजय सरागवी, रमेश शर्मा, प्रवेश खेड़ा, विध्येश भापकर, शरद दुबे कुररिया, रमाशंकर कटारे, राजेंद्र प्यासी, मनोज नारंग, जगदीश साहू, संदीप मिश्रा, राम दुबे, नरसिंह मंदिर, गीता धाम, श्रीराम मंदिर मदन महल गुप्तेश्वर रोड, श्री गोविंदगंज रामलीला समिति, रामलीला समिति गढा, श्रीकृष्ण मंदिर गोरखपुर, श्री झूलेलाल मंदिर, श्रीकृष्ण मंदिर गीता भवन छोटी ओमती के पदाधिकारी उपस्थित थे।
Published on:
01 Apr 2021 03:20 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
