सिक्कों की डिजाइन को लेकर रिज़र्व बैंक पहले ही कह चुका है कि देश की टकसालों द्वारा ढाले गए सिक्कों को प्रचलन में लाया जाता है। इनमें विशेषताएं आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों के विभिन्न विषयों को दर्शाती हैं लेकिन सिक्कों की इन्हीं अलग-अलग डिजाइन के चलते कई लोग भ्रमित हो गए थे। अब ऐसे लोगों का भ्रम दूर करने के लिए आरबीआई ने एक टोल फ्री नंबर जारी किया है। उपभोक्ता टोल फ्री नम्बर 14440 पर मिस्डकॉल कर इस बारे में सही जानकारी प्राप्त की जा सकती है।