3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अनियंत्रित हुई कार पेड़ से टकराई, कैशियर की मौत

मृतक पिपरियाकला स्थित एसबीआई बैंक शाखा में कैशियर के पद पर कार्यरत था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Deepankar Roy

•

Updated: 14 Jun 2018, 3:12 PM IST

road accident one death

road accident one death


कटनी/जबलपुर। बरही-पिपरियाकला मार्ग के बगैहा मोड़ पर बुधवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक पिपरियाकला स्थित एसबीआई बैंक शाखा में कैशियर के पद पर कार्यरत था। बरही उबरा निवासी रोजाना की तरह कार से बैंक के लिए निकला। बरही-पिपरियाकला मार्ग पर बगैहा मोड़ पर अचानक कार अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ब्रजेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे अस्पताल लाया गया। जहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।


जा रहा था बैंक
जानकारी के अनुसार बरही उबरा निवासी ब्रजेन्द्र तिवारी (32) रोजाना की तरह बुधवार सुबह कार एमपी 20 सीबी 7750 से बैंक के लिए निकला। बरही-पिपरियाकला मार्ग के बगैहा मोड़ पर अचानक ब्रजेन्द्र की कार अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ब्रजेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे अस्पताल लाया गया, जहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द किया।


खतरनाक है बगैहा मोड़, होते हैं हादसे
जानकारी के अनुसार बगैहा मोड़ पर आए दिन इस तरह के हादसे सामने आते हैं। पहले भी यहां बस सहित अन्य वाहन दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं। अंधा मोड़ होने व संकेतक, स्पीड ब्रेकर न होने के कारण यहां दिन हादसे हो रहे हैं। वहीं वाहनों के अत्यधिक तेज गति से दौडऩे के कारण भी सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। बाइक चालक तेज गति से वाहन दौड़ा रहे हैं। वहीं भारी वाहन भी काफी तेज से अपने वाहनों को दौड़ा रहे हैं। इसके चलते बाइक चालक भारी वाहनों की चपेट में आ रहे हैं। विगत एक माह में दर्जनों हादसे हो चुके हैं,जिसमें कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।