
sabse sasta iphone mobile kaha milta hai
जबलपुर। आज प्रतिदिन एक नया मोबाइल लॉंच हो रहा है। जो नई खूबियों, रैम, कैमरा आदि आधुनिक सुविधाओं से लैस होता है। दुनिया में मोबाइल का सबसे बड़ा बाजार भी भारत है। यहां के युवाओं में मोबाइल को लेकर बहुत उत्साह है। वे हर दिन अपने मोबाइल अपडेट पर फोकस करने लगे हैं। यही वजह है कि महंगे से महंगे मोबाइल का शौक उन्हें लग गया। जिसके चलते वे इन्हें पाने के लिए कोई भी रास्ता अपनाने को तैयार हो रहे हैं। मोबाइल चोरी की घटनाओं में दिनोंदिन वृद्धि हो रही है। वहीं पकड़े जाने के डर से कुछ युवाओं ने इनका कोड बदलने में महारत हासिल कर ली। जिसके बाद महंगा मोबाइल भी सस्ते में मिलने लगा है। जबलपुर पुलिस ने ऐसा ही एक बड़ा खुलासा किया है। ये युवा कुछ हजार रुपए में लेटेस्ट आईफोन से लेकर 4जी मोबाइल तक बेच दिया करते थे।
news facts- यूट्यूब से सीखी तकनीक, 300 रुपए में चोरी के मोबाइल का बदल देते थे आइएमइआइ
बेलबाग थानांतर्गत दो मोबाइल दुकानदार महज 300 रुपए में चोरी के मोबाइल का आइएमइआइ नम्बर बदल देते थे। पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि यूट्यूब से उन्होंने मोबाइल का आइएमइआइ नम्बर चेंज करने की तकनीक सीखी थी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आइटी एक्ट और अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
सीएसपी ओमती शशिकांत शुक्ला ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर टीआइ बेलबाग डॉ. दिनेश जोशी बहारोबाग स्थित केजीएन मोबाइल दुकान में दबिश देकर नवी अहमद को दबोचा। उसके काउंटर से एक मोबाइल मिला, जिसका आइएमइआइ नम्बर बदला मिला। पूछताछ में उसने जीएम मोबाइल शॉप के संचालक गुलाम मुस्तफा से 300 रुपए में चेंज छकराने की बात स्वीकारी। टीम ने छोटी मदार टेकरी निवासी मुस्तफा को भी दबोच लिया। उसने बताया कि यूट्यूब से उसने ये तकनीक सीखी है। 14 सितम्बर को उसने नवी अहमद के मोबाइल का आइएमइआइ नम्बर चेंज किया था। पुलिस ने उसके घर से वह लैपटॉप भी जब्त किया, जिसका इस्तेमाल आइएमइआइ चेंज करने में किया गया था। बेलबाग पुलिस ने घटनास्थल हनुमानताल होने की वजह से केस डायरी ट्रांसफर कर दी है।
Published on:
17 Sept 2018 03:19 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
